शुक्रवार, 26 मार्च 2021

पड़ोसी जिलों में संक्रमण से बढ़ा खतरा:2021 में पहली बार 1 दिन में 15 मरीज, इनमें नया स्ट्रेन नहीं


महाराष्ट्र सहित पड़ोसी जिले बैतूल में बढ़ते कोरोना केस के कारण होशंगाबाद जिले में भी संक्रमण का खतरा बढ़ा है। चिंता की बात है कि फरवरी और मार्च की अपेक्षा गुरुवार को सबसे 15 संक्रमित सामने आए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 12 इटारसी में व 3 केसला में पाॅजिटिव अाए हैं। इनमें किसी को भी कोरोना का नया स्ट्रेन नहीं हैं। नए साल (♦2021) पहली बार है कि एक दिन में इतने कोरोना संक्रमित मिले हैं।

इधर, शहर की स्टेशन राेड स्थित कृष्णापुरी काॅलाेनी में वृंदावन से लौटे लाेग की रिपोर्ट बुधवार को पाॅजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग इन लाेगाें काे पाॅजिटिव आने के बाद जिला अस्पताल के डीसीएचसी वार्ड में भर्ती करवाया है। इधर, थोड़ी राहत की बात है कि जिले में काेराेना का काेई भी नया स्ट्रेन नहीं आया है। कोरोना पाॅजिटिव लाेगाें में काेराेना के सामान्य लक्षण (सर्दी-खांसी-बुखार) मिल रहे हैं। फरवरी और मार्च में 15 लाेग यूके के वापस आए थे, जिनकी काेराेना रिपाेर्ट निगेटिव आई है।

थोड़ी राहत: यूके से लाैटे 15 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव

जिला अस्पताल में बनाया जा रहा आईसाेलेशन वार्ड
जिला अस्पताल में काेराेना मरीजाें के लिए आईसाेलेशन वार्ड बनाने की तैयारियां शुरू हाे गई है। पड़ाेसी जिलों व राज्याें से हमारे जिले में आ रहे लाेगाें के कारण काेराेना संक्रमण फैल रहा है। जिला अस्पताल में फिर से आईसाेलेशन वार्ड बनाया जा रहा है।

दूसरे जिले से आने वाले लोगों की नहीं हो रही स्क्रीनिंग

काेराेना के मरीजाें की संख्या बढ़ने का मुख्य कारण जिले की सीमा में दूसरे जिले से आने वाले लाेगाें की स्क्रीनिंग नहीं हाे रही है। जिले से लगे हरदा और बैतूल जिले में केस बढ़ने के बाद जिले की सीमा पर काेई जांच नहीं की जा रही है।

असर : महाराष्ट्र से आने वाला सामान महंगा

व्यापारी माेहित बढानी ने बताया महाराष्ट्र से आने वाले सामान के भाव बढ़ गए हैं। किसानाें काे काेराेना के चलते सब्जियाें के दाम नहीं मिल रहे है। बुदनी के किसान मनीष बब्बर ने बताया टमाटर के दाम थाेक में 3 और 4 रुपए ही मिल रहे हैं। बाकी सब्जियाें के भी दाम सब्जियां बाहर नहीं जाने से कम हुए हैं।

इनके दाम बढ़े

सामान पहले अब सुपारी 425 500 मिर्च 150 210 हल्दी 120 160 धनिया 100 130 साेयाबीन तेल 100 135 (दाम प्रति किलो)

^जिले में अभी काेराेना का नया स्ट्रेन नहीं आया है। हालांकि नए पेशेंट बढ़ रहे हैं। फीवर क्लीनिक में लगातार जांच की जा रही है। इटारसी में भी 18 बेड का डीसीएचसी वार्ड तैयार कर दिया गया है। जिला अस्पताल में 34 बेड का डीसीएचसी वार्ड संचालित है, जिसमें 10 बेड आईसीयू के शामिल हैं।
-डाॅ. दिनेश काैशल, सीएमएचओ


Bollywoodnews

Delhi news

12 दिन में:सिर्फ मास्क न लगाने पर कार्रवाई, सोशल डिस्टेंसिंग भूलने और थूकने पर एक्शन नहीं

अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा

आंधी-पानी की वजह:6-7 की बजाय एक महीने में आए 20 वेस्टर्न डिस्टरबेंस, इसलिए बेमौसम बारिश

कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%

घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत

ट्रैफिक जाम:बस स्टैंड के बाहर सड़क पर खड़ी हो रही हैं बसें, रोज जाम

दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी

समर्थन मूल्य:चना खरीदी कल से होगी, 16 केद्रों पर मैपिंग पूरी, एक केंद्र से करीब 10 किसानों को भेजे जाएंगे मैसेज

Entertainment

Haryana


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends