- बैतूल के चिचौली की घटना, आपसी विवाद के बाद पति ने किया हमला, आरोपी गिरफ्तार
एक और महिला पर पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसके हाथ काट दिए। घटना बैतूल के चिचौली की है। बुरी तरह से घायल महिला को हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। गुरुवार रात 9.30 बजे डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया। 17 दिन में यह ऐसी तीसरी घटना है जब पति ने पत्नी पर हमला कर उसके हाथ काटे हैं। चिचौली निवासी 40 वर्षीय कविता वंशकार का पति राजू से छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता था। बुधवार रात भी दोनों में विवाद हुआ था। गुरुवार सुबह 5.30 बजे राजू ने सो रही कविता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसने करीब तीन वार किए थे। ऐसे में बायां हाथ पूरी तरह से अलग हो गया, जबकि दाहिने हाथ की अंगुलियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। राजू ने एक वार चेहरे पर भी किया है चेहरे पर भी गहरा घाव है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
डाॅक्टर बोले- ऑपरेशन से पहले उसे स्टेबल करने में लगा समय
परिजन जब कविता को हमीदिया लेकर पहुंचे थे उसका काफी खून बह गया था। ऐसे में ऑपरेशन शुरू करने से पहले डॉक्टरों के सामने चुनौती उसे स्टेबल करने की थी। कविता को खून चढ़ाने के साथ ही दूसरा उपचार दिया गया। जब उसकी हालत में सुधार हुआ तो रात 9.30 बजे 12 डॉक्टर समेत 16 लोगों की टीम ने ऑपरेशन किया।
अब पछता रहा
पति राजू मजदूरी करता है। स्थानीय थाना प्रभारी अजय सोनी के मुताबिक पत्नी पर हमला करने के बाद वह घर पर ही था। रो-रोकर कह रहा था-यह मैंने क्या किया।
पिछले दिनों हुईं दिल दहलाने वाली घटनाएं
1. 9 मार्च निशातपुरा की पारस कॉलोनी निवासी संगीता पर पति प्रीतम सिंह सिसोदिया ने फरसे से हमलाकर एक हाथ और एक पैर का पंजा काट दिया था। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर हाथ जोड़ा, लेकिन बाद में काटना पड़ा।
2. 22 मार्च - रात 11 बजे सागर के बामनहोरा गांव निवासी आरती गौड पर पति रणधीर ने कुल्हाडी से हमला कर दोनों हाथ काट दिए। परिजनों ने अगले दिन हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया। ऑपरेशन के बाद आरती अभी हमीदिया अस्पताल में ही भर्ती हैं।
Bollywoodnews
Delhi news
12 दिन में:सिर्फ मास्क न लगाने पर कार्रवाई, सोशल डिस्टेंसिंग भूलने और थूकने पर एक्शन नहीं
अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा
आंधी-पानी की वजह:6-7 की बजाय एक महीने में आए 20 वेस्टर्न डिस्टरबेंस, इसलिए बेमौसम बारिश
कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%
घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत
ट्रैफिक जाम:बस स्टैंड के बाहर सड़क पर खड़ी हो रही हैं बसें, रोज जाम
दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी
Entertainment
जन्मदिन पर फायरिंग:वीडियो वायरल, पहचान होते ही 1 पकड़ा, महाराजपुरा पहाड़ी का मामला, दूसरे की तलाश
फैशन कॉम्पिटिशन:क्राफ्ट से बनी ड्रेस पहन किया रैंप वॉक, शो में 40 महिलाएं हुईं शामिल
भास्कर अभियान:बैसली की मिट्टी लेने किसानों में होड़, कृषि वैज्ञानिक बोले- बेहद उपजाऊ
हवाई ट्रैफिक में कमी:यात्री घटने लगे तो मुंबई की फ्लाइट होने ल गी कैंसिल, ट्रेनों में वेटिंग कम

0 coment rios:
Hi friends