- आदिनाथ ग्लास हाउस में बिना मास्क के मिले कर्मचारी
कोरोना के रोज नए मरीज मिलने के बाद भी लोग कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार को एक बार फिर प्रशासन व निगम की संयुक्त टीम दुकानों की जांच करने निकली। दोपहर 12 बजे राधा तिराहे से जांच शुरू हुई। दुकानदारों को समझाइश देते हुए अधिकारी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक एक की ओर पहुंचे। यहां नेमा भोजनालय की 8x8 फीट की दुकान में करीब 12 लोग बैठकर खाना खा रहे थे।
एक बैंच पर करीब 6 से 7 लोग बैठे मिले। एसडीएम पवन बारिया ने तुरंत भोजनालय सील करने के निर्देश दिए। तो भोजनालय संचालक हाथ-पैर जोड़ते हुए कहना लगा कि 5-7 लोगों का परिवार पालना है, दुकान सील न करें। अधिकारी जब नहीं माने और दुकान सील करने लगे तो संचालक रोड पर ही तमाशा करने लगा। इसके बाद कैंट टीआई ने उसे थाने ले जाकर बंद करने का कहा और समझाइश दी तो संचालक शांत हो गया और दुकान सील कर दी गई।
जुर्माना भरने को कहा तो दुकानदार लगाने लगा फोन
इसके बाद टीम भगवानगंज चौराहा पहुंची तो वहां आदिनाथ ग्लास हाउस में 5-7 लोग झुंड बनाकर खड़े हुए थे। कुछ कर्मचारी मास्क नहीं लगाए मिले। अधिकारियों ने दुकान पर बैठे व्यक्ति से जुर्माना भरने को कहा तो वह यहां-वहां फोन लगाने लगा। इसके बाद एसडीएम पवन बारिया ने ग्लास हाउस को भी सील करने के निर्देश दे दिए।
इसी दौरान रोड से बिना मास्क लगाए एक बाइक सवार निकला जिसे पुलिस जवानों ने पकड़ कर मास्क न लगाने का कारण पूछा तो बाइक सवार ने कहा कि दुनिया नहीं लगा रही मास्क। जवाब सुनते ही टीम ने बाइक सवार का चालान काट दिया। इसके बाद टीम गुजराती बाजार पहुंची यहां सत्या मसाला डोसा पर कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन मिलने, अर्थदंड की राशि जमा न करने, घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग व्यवसायिक रूप से करने पर तहसीलदार ने दुकान को सील कर दिया। एसडीएम ने बताया कि यह जांच आगे भी जारी रहेगी।
Bihar
Bollywoodnews
Delhi news
12 दिन में:सिर्फ मास्क न लगाने पर कार्रवाई, सोशल डिस्टेंसिंग भूलने और थूकने पर एक्शन नहीं
अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा
आंधी-पानी की वजह:6-7 की बजाय एक महीने में आए 20 वेस्टर्न डिस्टरबेंस, इसलिए बेमौसम बारिश
कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%
घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत
दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी
रंगोत्सव:छोटा किया होली का स्वरूप ताकि परंपरा बनी रहे, सदर में प्रह्लाद-होलिका की झांकी भी स्थगित

0 coment rios:
Hi friends