शनिवार, 20 मार्च 2021

कोरोना संक्रमण:जिलेभर में अब तक 133 एक्टिव, संक्रमण ऐसे ही बढ़ा ताे रात का कर्फ्यू व संडे का लाॅकडाउन संभव


  • छह दिन में आए 129 संक्रमित, मेडिकल कॉलेज का तीसरा विद्यार्थी मिला पॉजिटिव, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

जिले में शुक्रवार को 26 कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिले। इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या 133 हो गई। लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ रही हैं। 6 दिन में 129 पॉजिटिव मरीज आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की माने तो संक्रमण के ऐसे ही हालात रहे तो जिले में रात का कर्फ्यू व भीड़भाड़ रोकने के लिए संडे का लॉकडाउन लगाया जा सकता है।

शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सेकंड ईयर का एक छात्र भी पॉजिटिव मिला। पांच दिनों में कॉलेज में संक्रमित तीसरा मरीज मिला। तीनों ही छात्र एक साथ अध्ययन हैं। कॉलेज में संक्रमण के बावजूद प्रबंधन विद्यार्थियों की आंतरिक परीक्षा करा रहा है। इससे पहले गुरुवार रात 12 बजे तक जिले में कुल 25 संक्रमित मिले थे। एक मरीज की माैत हाे गई थी। जिले में एक्टिव 133 में से 34 मरीज जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं. वही 7 मरीज इंदौर में अपना इलाज करा रहे हैं. जबकि 92 मरीजों का इलाज हो आइसोलेट कर किया। वार्ड में भर्ती 34 संक्रमित में से पांच की हालत गंभीर बनी हुई। वही कोरोना के संदिग्ध वार्ड में भर्ती सिवनी मालवा की एक महिला मरीज की शुक्रवार को मौत हो गई। उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव थी।

सब्जी मंडी में लापरवाही... न मास्क पहनते न सोशल डिस्टेंस रख रहे लोग

जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके बावजूद पंधाना रोड स्थित सब्जी मंडी में रोज करीब 5 हजार लोग खरीदी-बिक्री के लिए आ रहे हैं। यहां हालात यह है कि 100 लोग भी मास्क नहीं पहनते। लापरवाही ऐसे ही जारी रही तो शहर में कोरोना को रोक पाना मुश्किल हो जाएगा। इससे लॉकडाउन के आसार बढ़ गए हैं। मंडी के प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक अशोक चौहान ने बताया कि मास्क लगाने की अपील सतत कर रहे हैं। हमारी कोई सुनता ही नहीं। प्रशासन का वाहन कार्रवाई के लिए आता है तब लोग मास्क लगा लेते हैं।

नहीं मिल रहा इलाज : होम आइसोलेट मरीजों का 24 घंटे बाद भी जांच व इलाज करने नहीं पहुंचे डॉक्टर
होम आइसोलेट मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा है। गुरुवार आनंद नगर निवासी पति-पत्नी संक्रमित मिले। इसमें से पति को इलाज के लिए जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया। जबकि पत्नी को उनके दो बच्चों के साथ घर पर ही होम आइसोलेट कर दिया। शुक्रवार रात तक डॉक्टर जांच व इलाज के लिए नहीं पहुंचे। परिवार के परिचित अनिल सक्सेना ने बताया स्टेट हेल्प लाइन 104 पर कॉल किया तो कलेक्टोरेट के 0733 2224545 पर संपर्क करने के लिए कहा गया लेकिन यहां किसी ने फोन नहीं उठाया।
ऑक्सीजन की खपत बढ़ी : 18 से बढ़कर 100 सिलेंडर तक पहुंची मेडिकल ऑक्सीजन की खपत
जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण नवंबर से कम होना शुरू हुआ था। फरवरी और 6 मार्च तक संक्रमित मरीजों की संख्या बहुत ही कम रही। आइसोलेशन वार्ड में मरीजों की संख्या कम होने के कारण नवंबर से 6 मार्च तक 24 घंटे में 18 ऑक्सीजन के (एक सिलेंडर में 46 किलो ऑक्सीजन) सिलेंडर की खतप हो रही रही थी। 7 मार्च से ऑक्सीजन की खपत बढ़ी। अब 24 घंटे में 100 मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडर की खपत हो रही है। अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए जनवरी में ही 10 हजार लीटर का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हुआ है।

सीएम की अपील : अधिक भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम नहीं किए जाएं
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना से बचाव के लिए अपील जारी की। त्रि-आयामी प्रयासों के तहत सबसे पहले कोरोना से बचाव के लिए प्रचार-प्रसार और जागरूकता अभियान पर जोर दिया गया है। इसके बाद जिन जिलों में अधिक संक्रमण हो रहा है, उनमें वैक्सीनेशन कार्य को प्राथमिकता और संक्रमित के समुचित उपचार के प्रबंध का कार्य शामिल है। वायरस अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है।
आज से टीकाकरण : उप-स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाया जाएगा बुजुर्गों
बुजुर्गों के टीकाकरण की संख्या बढ़ाने के लिए शनिवार से उप-स्वास्थ्य केंद्रों जहां पर सीएचओ एवं एएनएम हैं, वहां पर टीकाकरण शुरू होगा। आंगनवाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं को बुजुर्गों को टीकाकरण के लिए केंद्र तक लाने के निर्देश दिए हैं। यदि लक्ष्य पूरा करने में बीएमओ पीछे रहते हैं तो उनका वेतन कलेक्टर द्वारा काटा जाएगा। जिले में 60 साल से अधिक आयु वाले बुजुर्गों की संख्या 1 लाख 19 हजार एवं 45 से 59 साल तक के कोमोरबिडिटी के 11,900 मरीज हैं।
मास्क-सोशल डिस्टेंसिंग ही उपाय
^कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए प्राथमिक स्तर पर मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग ही एक मात्र उपाय है। भीड़ न लगाए। इसके साथ ही अनावश्यक रूप से भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में न जाए।
डॉ.योगेश शर्मा, जिला महामारी विशेषज्ञ

Bihar

Bollywoodnews


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends