सोमवार, 22 फ़रवरी 2021

श्योपुर में किसान महापंचायत:केंद्रीय मंत्री तोमर के संसदीय क्षेत्र में किसान महापंचायत, आठ मार्च को, टिकैत, चढ़ूनी होंगे शामिल


  • केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर के संसदीय क्षेत्र में जुटेंगे 6 जिलों के किसान

तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में जारी किसान आंदोलन के बीच संयुक्त किसान मोर्चा 8 मार्च को श्योपुर में किसान महापंचायत करेगा। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के संसदीय क्षेत्र में होने वाली मप्र की पहली किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूंनी सहित कई किसान नेता शामिल होंगे।

महापंचायत में शिवपुरी, गुना, अशाेकनगर, काेटा, बारां और सवाई माधाेपुर जिलाें के किसान जुटेंगेे। इसमें किसान संगठनाें द्वारा तीनाें कृषि कानूनाें की वापसी और न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी कानून बनाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा।

किसान स्वराज संगठन के जिलाध्यक्ष राधेश्याम मीणा ने बताया कि किसान नेता राकेश टिकैत एवं गुरनामसिंह चंढूनी की स्वीकृति रविवार काे मिल गई है। साेमवार काे बड़ाैदा कृषि मंडी में क्षेत्रीय किसानाें की बैठक दाेपहर 12 बजे रखी गई है। किसान संगठन के मुताबिक केंद्रीय कृषि मंत्री के संसदीय क्षेत्र से शुरुआत के बाद संभाग व जिला स्तर पर किसान महापंचायत आयाेजित करने की याेजना है।

किसान आंदाेलन का प्रदेश में सर्वाधिक असर श्योपुर में

तीनाें कृषि कानून के विराेध में दिल्ली में 86 दिनाें से जारी आंदाेलन का मप्र में सबसे ज्यादा असर श्योपुर में दिखा है। यहां 15 सितंबर से अब तक हुए 20 आंदाेलनों में 140 किसानाें के खिलाफ केस दर्ज हुए हैं।

ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री के बंगले पर धरना देने का ऐलान

ग्वालियर में संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर के बंगले पर धरना देने का ऐलान किया है।


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends