सोमवार, 22 फ़रवरी 2021

ग्वालियर व्यापार मेला:बड़े ब्रांड की गाड़ियाें पर डेढ़ से 7 महीने की वेटिंग, नहीं मिलेगा छूट का लाभ


  • राेडटैक्स में छूट का लाभ 15 अप्रैल तक गाड़ी की डिलीवरी होने पर मिलेगा

फीसदी छूट दी जा रही है लेकिन कई बड़े ब्रांड की गाड़ियां ऑटाेमाेबाइल सेक्टर में उपलब्ध ही नहीं हैं। इन गाड़ियाें की डिलीवरी पर डेढ़ से सात महीने तक की वेटिंग है। इस कारण इन गाड़ियाें काे बुक कराने वाले लाेग मायूस हैं।

वजह- मेला अवधि 15 अप्रैल तक है और किसी भी गाड़ी को खरीदने पर छूट का लाभ तभी मिल सकेगा, जब इस अवधि में उसे डिलीवर किया जाए और मेला परिसर में बने परिवहन विभाग के दफ्तर से सत्यापन हो जाए। वाहन कारोबारियों के अनुसार अभी जिन गाड़ियाें पर लंबी वेटिंग है, संभव है कि ये गाड़ियां मेला अवधि तक ग्राहकाें काे नहीं मिल सकेंगीं। मेले में अब तक 70 करोड़ रुपए की 1850 गाड़ियां बिक चुकी हैं।

वेटिंग में 4200 लोग, बड़ी गाड़ियों की कमी

वाहन काराेबारियाें के अनुसार अभी 4200 चार पहिया व दो पहिया गाड़ियों की बुकिंग है। इनकी डिमांड डीलर अपनी-अपनी कंपनियों के पास भेज चुके हैं। जितनी गाड़ियां मिलती जा रही हैं, उनकी डिलीवरी हो रही है। 15 लाख से अधिक कीमत वाली गाड़ियों की कमी है। इस कैटेगरी में रोड टैक्स की ज्यादा बचत हो रही है और लोगों की पहली पसंद भी यही गाड़ियां हैं। जबकि 4 से 8 लाख रुपए तक कीमत वाली गाड़ियों की डिलीवरी एक से तीन हफ्ते में दी जा रही है।

जल्द मर्सिडीज और ऑडी भी मिलेगी

ग्वालियर व्यापार मेले में इस बार उन गाड़ियाें के स्टाॅल भी लगेंगे, जिनके शोरूम ग्वालियर में नहीं हैं। अभी तक ऑडी, वॉल्वो, मर्सिडीज और जीप कंपास के स्टॉल को मंजूरी मिल चुकी है। इनके स्टॉल इंदौर के डीलर मेले में ला रहे हैं। लोगों को मेले में मिली रोड टैक्स की छूट का भी लाभ मिल सकेगा। पिछली बार भी ऐसे कई स्टॉल मेले में आए थे और लोगों को बड़ी रेंज की गाड़ियों में छूट का लाभ मिला था।

कंपनियाें से संपर्क कर रहे हैं

गाड़ियों की डिलीवरी पर वेटिंग बढ़ती जा रही है। यदि मेला अवधि के बाद गाड़ियों की डिलीवरी हुई तो खरीदार को रोड टैक्स छूट का फायदा नहीं मिल पाएगा। लोगों को समय पर गाड़ी मिलें, इसके लिए हम कंपनियों से संपर्क कर रहे हैं।

- दीपेश मालवीय, सीईओ, अनंत टाेयटा

किस गाड़ी पर कितनी वेटिंग

इनोवा- डेढ़ महीना फार्च्यूनर- एक से डेढ़ महीना क्रेटा- 3 महीने वेन्यु- 2 से ढाई महीना सोनेट- 6 से 7 महीने

सेल्टॉस- 6 से 8 महीने एंडीवर- 5 से 6 महीने ईको स्पोर्ट- 6 से 7 महीने अल्टरोज- ढाई से तीन महीने नेक्सॉन- 3 से साढ़े 3 महीने


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends