सागर(नवदुनिया प्रतिनिधि)। पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर के दामों में लगातार हो रही वृद्धि एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों द्वारा शनिवार को प्रदेशव्यापी विरोध के अंतर्गत सागर बंद का आव्हान किया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने शहर के मुख्य मार्गों पर पैदल घूमते हुए दुकानदारों से दोपहर 2 बजे तक स्वेच्छा पूर्वक आधे दिन का जनता कर्फ्यू लगाने की अपील की है।
सागर में बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, केसली, महाराजपुर में ओले गिरे
जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल एवं गैस सिलेंडर की बेलगाम कीमतों ने प्रदेश के हर वर्ग, हर व्यक्ति एवं हर परिवार का जीना मुश्किल कर दिया है। पेट्रोल-डीजल एवं गैस सिलेंडर के दामों की वृद्धि एवं अनियंत्रित महंगाई के खिलाफ 20 फरवरी का यह आंदोलन जन-जन का आंदोलन है, जिसमें दोपहर 2 बजे तक सभी कारोबार और गतिवधि बंद रखकर जनता कर्फ्यू के द्वारा प्रत्येक वर्ग अपना विरोध दर्ज करने आगे आए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के आह्वान पर आयोजित बंद के संबंध में जिला कांग्रेस प्रवक्ता द्वय आशीष ज्योतिषी एवं डॉ दिनेश पटेरिया ने बताया कि दोपहर 2 बजे तक किया जाने वाला आधे दिन का बंद पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहेगा। बंद से दूध, अखबार, दवा दुकानों एवं अस्पतालों को मुक्त रखा गया है।
जरूरी नहीं तो घर से बाहर न निकलकर विरोध जताएं

0 coment rios:
Hi friends