बुधवार, 23 दिसंबर 2020

दिव्यांग मुमताज बोला तीन महीने से नहीं मिल रही पेंशन

दिव्यांग मुमताज बोला तीन महीने से नहीं मिल रही पेंशन

कलेक्टोरेट में मंगलवार को भी जनसुनवाई नहीं हुई। हर बार की तरह मंगलवार को भी कलेक्टोरेट में अपनी समस्या लेकर आए लोगों के आवेदन कर्मचारियों ने बक्से में डलवाए। चीराखदान के पास रहने वाले दिव्यांग मुमताज पिता शेख चांद ने बताया तीन महीने से पेंशन नहीं मिल रही है। हमारे पास पीला कार्ड है लेकिन राशन भी नहीं मिल रही है। हर बार आवेदन लेने के बाद लौटा देते है। कोई सटीक जवाब नहीं मिलता है। पीड़ित के पिता शेख चांद ने बताया 50 से अधिक बार सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत कर चुके है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। चीराखदान से कलेक्टोरेट तक एक ओर आने का ही ऑटोवाला 40 रुपए ले लेता है। न मालूम इतना खर्च करने के बाद यहां आकर जाे हम आवेदन देते है व लगता है ये लोग कचरे में फेंक देते है। शिकायत लेकर पहुंचे लोग अपने आवेदन पर सुनवाई न होने से कलेक्टोरेट से निराश होकर लौट गए।

नेहा कक्कड़ ने शेयर किया अपना प्रेग्नेंसी वाला Video, देख कर लोग हुए हैरान

नेहा कक्कड़ ने शेयर किया अपना प्रेग्नेंसी वाला Video, देख कर

बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स में शुमार नेहा कक्कड़ खूब चर्चाओं में रहती हैं। कई बार नेहा सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी होती हैं जिसका कारण होता है उनका वो मजाक जिसे फैंस सच मान लेते हैं। बताना लाजमी है कि कुछ दिन पहले ही नेहा कक्कड़ की शादी हुई थी। और अब हाल ही के दिनों में नेहा ने अपने पति रोहन संग एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा था।


तस्वीर सामने आते ही फैंस और सेलेब्स नेहा को बधाई देने लगे। लेकिन सच सामने आते ही नेहा ट्रोलर्स के निशाने पर चढ़ गई। कई लोगों ने नेहा के इस मजाक को बेहूदा बताया। बहरहाल नेहा शादी के बाद से ही लाइमलाइट में है और अब उनका एक नया गाना ‘अपना ख्याल रखिया कर’ रिलीज हुआ है। दरअसल नेहा कक्कड़े के नए गाने ‘अपना ख्याल रखिया कर’ को सिंगर ने अपनी आवाज दी है जबकि गाने के बोल बाबू ने लिखे हैं।


इस गाने में नेहा और रोहनप्रीत की कहानी को दिखाया गया है जो बचपन से शुरू होकर बुढ़ापे तक जाती है। 3 मिनट 34 सेकेंड के इस वीडियो सॉन्ग में नेहा तीन रूप में नजर आ रही हैं। वहीं उनके पति रोहन प्रेमी, पति और बेटे के रूप में दिखाए गए हैं। यहां देखिए नेहा कक्कड़ का शानदार वीडियो। बताते चलें इस वीडियो सॉन्ग में नेहा कक्कड़ एक जगह पर गर्भवती दिखाई गई हैं और इसी सीन ने रिलीज से पहले सुर्खियां बटोरी हैं।

क्योंकि नेहा ने सस्पेंस के साथ फैंस के बीच अपनी तस्वीर शेयर की थी जिसे देख लोगों को लगने लगा कि नेहा शादी के दो महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गई। इसके साथ उन्हें बधाईयां भी मिलने लगी थीं। पर गाने के रिलीज के साथ नेहा कक्कड़ की प्रेग्नेंसी पर उड़ रही अफवाहों पर विराम लग चुका है।

गाने का नाम सुनकर आपको नेहा कक्कड़ का बेबी बंप वाला पोस्टर याद आ ही गया होगा। तो ये वही गाना है जिसका पोस्टर नेहा द्वारा शेयर किया गया था। रिलीज होते ही गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है और लोगों को नेहा की आवाज के साथ लिरिक्स और कहानी भी पसंद आ रही है। 


Read Latest Hindi News Today

दिव्यांग मुमताज बोला तीन महीने से नहीं मिल रही पेंशन
Divyang Mumtaz said, he is not getting pension for three months



SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends