शहर से डोर- टू- डोर कचरा वाहनों और कंटेनरों से ट्रेंचिंग ग्राउंड पर जाने वाले कचरे को अब तोला जाएगा। इसके लिए राजा हरिशचंद्र मुक्तिधाम मार्ग पर श्मशान घाट मार्ग पर निगम द्वारा स्थापित किए जा रहे वेब्रिज पर खाली और भरे वाहनों को तोला जाएगा फिर उसे ट्रेंचिंग ग्राउंड पर खाली किया। इससे प्रतिदिन शहर से निकलने वाले अपशिष्ट की मात्रा और उसके निष्पादन की सही जानकारी के आंकड़े उपलब्ध हो सकेंगे जिससे कचरे के निपटान के लिए निर्णय किया जाना आसान हो जाएगा। निगमायुक्त हिमांशु भट्ट ने मंगलवार को वेब्रिज निर्माण स्थल का निरीक्षण कर तोल कांटे तक शीघ्र सड़क का निर्माण पूर्ण कराए जाने के निर्देश सहायक यंत्री एच आर पांडे को दिए निगमायुक्त ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के लिए कचरे के निपटान के दिशा निर्देशों के तहत इस कांटे का निर्माण कराया है। निरीक्षण में प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी शाहीन खान भी साथ थे।
अरबपति है 9 साल का ये बच्चा, इसी साल की 221 करोड़ की कमाई- 2 करोड़ से अधिक लोग करते हैं Followers
वाशिंगटन (उत्तम हिन्दू न्यूज): डिजिटल मीडिया के जरिये लोगों ने करियर से बहुत ज्यादा कमाई की है। खास बात ये है कि इन प्लेटफॉर्म्स पर कमाई के मामले में उम्र की भी कोई सीमा नहीं है। इसका ताजा उदाहरण यूट्यूब है जहां साल 2020 में सबसे ज्यादा कमाई एक ऐसे लड़के ने की है जो अभी 10 साल का भी नहीं हुआ है।
खबर के मुतबिक अमेरिका के टैक्सास में रहने वाला 9 साल का रायन काजी यूट्यूब पर खिलौनों और गेम्स को अनबॉक्स करता है और इन्हें रिव्यू करता है। वो साल 2020 में महज यूट्यूब से 29.5 मिलियन डॉलर्स यानि लगभग 221 करोड़ की कमाई कर चुका है। बताया जा रहा है कि इसके अलावा वर्ल्ड ब्रांडेड टॉय एंड क्लोथिंग के जरिए भी इस बच्चे ने 200 मिलियन डॉलर्स की कमाई की है। 27.6 मिलियन लोग उन्हें फॉलो करते हैं।
रायन ने हाल ही में निकेलोडिएन के साथ अपनी खुद की टीवी सीरीज की डील भी साइन की है। काजी की सबसे लोकप्रिय वीडियो ह्यूज एग्स सरप्राइज टॉय चैलेंज के 2 बिलियन से भी अधिक व्यूज हैं। ये वीडियो यूट्यूब के इतिहास की 60 सबसे ज्यादा देखने वाली वीडियो में शामिल है।
रायन ने साल 2015 में वीडियो बनाना शुरू किया था। उसे ये आइडिया तब आया था जब उसने खिलौनों के रिव्यू के वीडियो देखने शुरू किए थे। रायन का वीडियो रिव्यू का तरीका लोगों को काफी पसंद आने लगा और उसका फैन बेस काफी बढ़ने लगा। रायन की लोकप्रियता को देखते हुए कई खिलौनों की कंपनियां उनके पास आती हैं और रायन लेटेस्ट खिलौने अनबॉक्स करते हैं और उन्हें लेकर रिव्यू देते हैं। वहीं, यूट्यूब पर करोड़ों लोग उनके इन वीडियोज को देखते हैं।

0 coment rios:
Hi friends