शहर की पंडित कॉलोनी स्थित एक गली में मकान निर्माण का काम चल रहा था। सुबह करीब 9 बजे एक मजदूर किसी काम से छत पर गया था। जहां पर छत से गुजर रहे 11केवी की लाइन की चपेट में आ गया। जिसके कारण वह झुलस गया। रहवासियों की मदद से उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे इंदौर रैफर किया गया।
जानकारी के अनुसार भरत पिता राजेंद्र (22) निवासी रूपखेड़ा किसी काम से पंडित कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन मकान में गया था। जहां पर वह छत पर चला गया। छत से गुजर रही 11केवी की लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह बेहोश होकर मकान के किनारे पर ही लटक गया। आसपास के रहवासियों को शोर सुनाई देने पर उन्होंने विद्युत कंपनी फोन लगाकर लाइट को बंद कराया। जिसके बाद युवक को तारों से निकालकर सनावद सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में इंदौर रैफर किया गया। तारों की चपेट में आने से उसका शर्ट सहित शरीर जल गया। डॉक्टरों के अनुसार वह करीब 30 प्रतिशत जला है। उसके सीने, हाथ पर जलने के गंभीर निशान है।
लोगों के घरों के पास से गुजर रही लाइन
रहवासी राजेंद्र दुबे, पढरीनाथ गुप्ता, राधेश्याम सोनी, महेंद्र सिंह मंडलोई ने बताया इस गली में विद्युत तार बहुत ही नीचे से गुजर रहे हैं। कई लोगों की छत से हाइटेंशन लाइन गुजर रही है। जिससे लोगों को हमेशा हादसे का डर बना रहा है। इस संबंध में विद्युत कंपनी के कर्मचारियों को कई बार शिकायत की लेकिन कोई निराकरण नहीं किया जा रहा है। तारों के कारण लोग यहां पर मकान का निर्माण भी नहीं कर पा रहे हैं। कई लोगों ने तारों को हटाने के लिए शिकायत की लेकिन कोई निराकरण नहीं किया जा रहा है।
एक हाईटेंशन व दो 11 केवी की गुजर रही है लाइन
पंडित कॉलोनी के पास से ही ग्रिड लगी हुई है। जिसके कारण इस गली में एक हाइटेंशन लाइन व दो 11-11 केवी की लाइन गुजर रही है। जिसके कारण यहां पर तारों को जाल जैसा दिखाई देता है। हाइटेंशन लाइन गुजरने से लोगों को हादसा होने का डर बना हुआ है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। रहवासियों के अनुसार तारों को ऊंचा करना चाहिए। जिससे लोगों को परेशानी न हो।
छोटी गली में लोगों ने बना लिए है कई मंजिला मकान
विद्युत कंपनी के एई रवि शुक्ला ने बताया जिस गली में हादसा हुआ है। वहां पर पहले से कंपनी की लाइन डाली गई है। जिसके बाद लगातार वहां मकानों का निर्माण किया गया है। साथ ही छोटी सी गली में लोगों ने कई मंजिला मकान का निर्माण कर लिया है। जिसके कारण तार मकानों की छत से गुजर रहे हैं। इस समस्या के निराकरण के लिए लोगों को रुपए जमा कर स्टीमेंट बनाकर दिया जाएगा। जिसके आधार पर तारों की ऊंचाई को बढ़ाया जा सकता है।
0 coment rios:
Hi friends