हर-हर गंगे अभियान के अंतर्गत विभिन्न गांवों में बैठक हुई। बैठक में शांतिकुंज प्रतिनिधि राहुल नामदेव ने कहा कि हरिद्वार की स्वर्ण जयंती एवं महाकुंभ 2021 हरिद्वार पहुंचा। आपके द्वार अभियान अंतर्गत गायत्री परिवार के परिजनों ने खालवा ब्लाक के ग्राम सुकवी सहित हरसूद, खंडवा ब्लॉक के ग्राम तलवाड़िया बमन गांव, कालजा खेड़ी आदि ग्रामो में बैठक लेकर बनाए सेंटरों के अंतर्गत आने वाले 11- 11 ग्रामों को जोड़कर 24- 24 नए घरों से सम्पर्क कर चयन करने हेतु पशिक्षित कर अभियान की जानकारी दी। बैठक में गायत्री परिवार के सुखपाल सिंह पवार मोहन सिंह चौहान संतोष खेड़ेकर देवेंद्र सिंह यादव, आशीष पटेल, ब्रजेश पटेल, मधुसूदन गीते उपस्थित थे। संचालन राजेंद्र बिल्लाेरे ने किया। आभार आर के साेनी ने माना।
सीएमओ ने स्वच्छता और कोरोना को लेकर चलाया अभियान
नगरपालिका परिषद झुंडपुरा के मुख्य नगरपालिका अधिकारी मनोज शर्मा द्वारा अपनी पदस्थापना के बाद से ही क्षेत्र में स्वच्छता एवं कोरोना को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में आमजन को कोरोना के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।
मंगलवार को अभियान के तहत सीएमओ ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, जब तक वैक्सीन नहीं आती, तब तक कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए। दो गज की दूरी और मास्क जरूरी से ही हम कोरोना को हरा सकते है।
इस दौरान नगर की नालियों की सफाई की गई तथा नालियों से निकले मलबे को वाहनों में भरकर नगर से बाहर फैका गया। बता दें सीएमओ ने नगर को स्वच्क्ष बनाने के लिए नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों का विभिन्न वार्डों के लिए दल बनाकर अभियान चलाया तथा लोगों को बताया कि वे अपने घर का तथा दुकानों का कचरा एक डस्टबिन बनाकर उसमें रखे एवं नगर पालिका द्वारा चलाई जा रही गाड़ियों एवं सफाई कर्मचारियों के डिब्बे में ही डालें।
Read Latest Hindi News Today
0 coment rios:
Hi friends