श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह व श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निर्माण लोक जागरण अभियान की बैठक हुई। जिला प्रचारक केशव चौहान ने संबोधित करते हुए कहा जो सपना हिंदू समाज ने देखा था वह सपना हमारे सामने पूरा होने वाला है।
जन्मभूमि पर भगवान श्रीराम का मंदिर निर्माण होने वाला है। इस निर्माण कार्य में छोटी सी गिलहरी के रूप में कार्य करना है। प्रत्येक हिंदू के मन में श्रीराम के आदर्शों की स्थापना करना, मंदिर निर्माण के लिए प्रत्येक हिंदू की सहभागिता हो, प्रत्येक हिंदू परिवारों में जाकर संपर्क करना है। जिस तरह भगवान श्रीराम का मंदिर निर्माण हो उसी तरह हमारे गांव व हमारे घर में भी वातावरण बने। समन्वय मंच के जिला संयोजक दिलीप सकरोदिया ने कार्ययोजना के बारे में बताया। बैठक में अभियान को लेकर नगर संयोजक राजील नाइक व सहसंयोजक राजा चौरसिया को नियुक्त किया। इस दौरान खंड कार्यवाह देवीसिंह बघेल, रेवाराम भायडिया, विवेक भटोरे, शुभम पाटीदार, बिन्नी कपूर, योगेश नीमा, नरेंद्र राठौड़ व अन्य मौजूद थे।
टीकाकरण स्थल पर 5 लोगों की टीम रहेगी कोरोना वैक्सीन अभी जिले में पहुंची नहीं है,
लेकिन इसे लेकर तैयारियां तेज हाे चुकी हैं। वैक्सीन को लेकर संबंधित लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि सबसे पहले स्वास्थ्य सेवा में लगे लोगों को टीका लगाया जाएगा, इसके बाद फ्रंट लाइन वर्कराें का टीकाकरण होगा। इसके बाद 50 साल से ज्यादा आयु के लोगों का टीकाकरण होगा। स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोगों की जानकारी पोर्टल पर दी जा चुकी है। जिला टीकाकरण अधिकारी वर्षा कुरील ने बताया एक टीकाकरण स्थल पर पांच लोगों की टीम रहेगी। टीकाकरण के लिए एक व्यक्ति को 30 मिनट तक टीकाकरण स्थल पर ही रुकना होगा। विरियाखेडी़ स्थित जिला प्रशिक्षण केंद्र में कार्यशाला भी हुई है। 18 नए पॉजिटिव, रतलाम जिले में अब कुल संक्रमित 3799 जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को 18 नए पॉजिटिव मिले, इसी के साथ कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3799 हो गई है। नए संक्रमितों में कस्तूरबा नगर के 58 वर्षीय पुरुष, काटजू नगर के 63 वर्षीय पुरुष, अलकापुरी की 36 वर्षीय महिला, विनोबा नगर के 52 वर्षीय पुरुष, अजंता टॉकीज रोड के 27 वर्षीय पुरुष, कस्तूरबा नगर के 74 वर्षीय पुरुष, काटजू नगर के 57 वर्षीय पुरुष, जीएमसी परिसर के 35 वर्षीय पुरुष, चांदनी चौक की 80 वर्षीय महिला, नागेश्वर रोड आलोट के 80 वर्षीय पुरुष, ग्राम नेतावली की 40 वर्षीय महिला, ग्राम रामगढ़ के 40 वर्षीय पुरुष, जावरा की सुगंधश्री कॉलोनी के 35 वर्षीय पुरुष, ग्राम रोजाना के 25 वर्षीय पुरुष, छावनी ढोली खाना जावरा के 42 वर्षीय पुरुष, गेस्ट हाउस के पास सैलाना की 30 वर्षीय महिला, ग्राम अरनियापीथा की 32 वर्षीय महिला, अरिहंत कॉलोनी जावरा के 83 वर्षीय पुरुष शामिल है।
जिगना थाना पुलिस ने शुक्रवार देर शाम दिनारा रोड स्थित खाती बाबा मंदिर के पास संदिग्ध हालत में खड़े बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से तलाशी में कट्टा व राउंड जब्त कर प्रकरण दर्ज किया। आरोपी पर पूर्व से भी छह संगीन अपराध दर्ज हैं और एक और नई बारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से दिनारा रोड पर घूम रहा था।
थाना प्रभारी वैभव गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार शाम सूचना मिली कि दिनारा रोड स्थित खाती बाबा मंदिर के पास एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर के पास खड़े सलमान पुत्र उस्मान खान निवासी निचरौली को गिरफ्तार कर तलाशी में उसके कब्जे से 315 बोर का कट्टा व राउंड जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।
टीकाकरण स्थल पर 5 लोगों की टीम रहेगी
कोरोना वैक्सीन अभी जिले में पहुंची नहीं है, लेकिन इसे लेकर तैयारियां तेज हाे चुकी हैं। वैक्सीन को लेकर संबंधित लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि सबसे पहले स्वास्थ्य सेवा में लगे लोगों को टीका लगाया जाएगा, इसके बाद फ्रंट लाइन वर्कराें का टीकाकरण होगा। इसके बाद 50 साल से ज्यादा आयु के लोगों का टीकाकरण होगा।
स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोगों की जानकारी पोर्टल पर दी जा चुकी है। जिला टीकाकरण अधिकारी वर्षा कुरील ने बताया एक टीकाकरण स्थल पर पांच लोगों की टीम रहेगी। टीकाकरण के लिए एक व्यक्ति को 30 मिनट तक टीकाकरण स्थल पर ही रुकना होगा। विरियाखेडी़ स्थित जिला प्रशिक्षण केंद्र में कार्यशाला भी हुई है।
18 नए पॉजिटिव, रतलाम जिले में अब कुल संक्रमित 3799
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को 18 नए पॉजिटिव मिले, इसी के साथ कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3799 हो गई है। नए संक्रमितों में कस्तूरबा नगर के 58 वर्षीय पुरुष, काटजू नगर के 63 वर्षीय पुरुष, अलकापुरी की 36 वर्षीय महिला, विनोबा नगर के 52 वर्षीय पुरुष, अजंता टॉकीज रोड के 27 वर्षीय पुरुष, कस्तूरबा नगर के 74 वर्षीय पुरुष, काटजू नगर के 57 वर्षीय पुरुष, जीएमसी परिसर के 35 वर्षीय पुरुष, चांदनी चौक की 80 वर्षीय महिला, नागेश्वर रोड आलोट के 80 वर्षीय पुरुष, ग्राम नेतावली की 40 वर्षीय महिला, ग्राम रामगढ़ के 40 वर्षीय पुरुष, जावरा की सुगंधश्री कॉलोनी के 35 वर्षीय पुरुष, ग्राम रोजाना के 25 वर्षीय पुरुष, छावनी ढोली खाना जावरा के 42 वर्षीय पुरुष, गेस्ट हाउस के पास सैलाना की 30 वर्षीय महिला, ग्राम अरनियापीथा की 32 वर्षीय महिला, अरिहंत कॉलोनी जावरा के 83 वर्षीय पुरुष शामिल है।
Read Latest Hindi News Today
0 coment rios:
Hi friends