मनुष्य को अपनी जीवन में कभी भी धोखा हो तो ऐसी स्थिति में उसको अपने गुरु की शरण में जाना चाहिए, क्योंकि गुरुओं की शरण में जाना हमेशा हितकर होता है। दंदौआधाम में चल रहे सिय-पिय समारोह में बुधवार को रामकथा और हनुमान कथा सुनाते हुए पं. रमेश शुक्ल ने श्रद्घालुओं से कहे।उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को पांच देवताओं गणेश, विष्णु, शिव, दुर्गा एवं सूर्य की नित्य उपासना करना चाहिए। पांच देवता एक ही स्थान पर मिलते हैं। इस अवसर पर चित्रकूट धाम के जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामस्वरूपाचार्यजी महाराज और दंदरौआधाम महंत रामदास महाराज सहित अन्य संत मौजूद रहे।
पार्थिव शिवलिंग बनाने के साथ हवन में दी आहुति
कोरोना महामारी से दुनिया को बचाने के लिए कार्यक्रम में सुबह 7 बजे से लेकर 40 बजे तक श्रद्घालुओं के द्वारा 60 हजार पार्थिव शिवलिंग बनाए गए। जिसके बाद उन्होंने पार्थिव शिवलिंग विधि-विधान से अभिषेक किया। वहीं यज्ञ शाला में श्रद्घालुओं ने आहुतियां देते हुए डॉ. हनुमान से कोरोना खत्म करने की प्रार्थना की। वहीं मंदिर में 24घंटे महामृत्युंजय मंत्र का जाप चलता रहा। इसके अलावा मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा पाठ,रामचरित मानस का अखंड पाठ, रामरक्षा स्त्रोत,नारायण कवच, अन्नपूर्णा स्त्रोत पाठ भी किए जा रहे हैं। वहीं सुबह के समय धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने वाले श्रद्घालुओं से महंत रामदास महाराज ने मास्क लगाकर कार्यक्रम में आने का आहुवान किया।
0 coment rios:
Hi friends