रविवार, 20 दिसंबर 2020

महंगाई के विरोध में दिया धरना, जताया रोष

महंगाई के विरोध में दिया धरना, जताया रोष

पेट्रोल-डीजल के भाव में बेतहाशा वृद्धि और कृषि क़ानून में संशोधन नहीं करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता राजेंद्रसिंह यादव ने कहा दूसरे देशों में 35 से 40 रुपए प्रति लीटर बिकने वाले पेट्रोल के दाम इस देश में 93 रुपए प्रति लीटर से ऊपर हो गए हैं। इसी तरह डीजल के दामों में भी दिनोंदिन वृद्धि होती जा रही है। अनिल यादव ने कहा महंगाई आसमान छू रही है। खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ने से लोगों पर इसका विपरीत असर पड़ेगा। शासन को पेट्रोल-डीजल के भाव कम करना होगा। केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाकर कृषि कानून में संशोधन की मांग की। डॉ. शिरीष जायसवाल, इंदरसिंह राठौर, अश्विन जोशी, दिनेश पाटीदार, पप्पू सोनी, दिलीपसिंह पटेल, भारत यादव, निजाम खान, प्रफुल्ल अग्रवाल, गोपाल यादव आदि मौजूद थे।

5 से 10 हजार रुपए में यहां से खरीदें Honda, Hero, Bajaj

5 से 10 हजार रुपए में यहां से खरीदें Honda, Hero, Bajaj समेत कई बढ़िया बाइक्स, जल्द उठाएं फायदा

अगर आप भी बाइक खरीदने का प्लान कर रहे हैं लेकिन पैसों की कमी के कारण नहीं खरीद पा रहे हैं तो अब अपनी जरूरत को पुरानी बाइक खरीद कर पूरा कर सकते हैं। साथ ही अगर आप एक नए राइडर हैं यानी बाइक चलाना सीख रहे हैं तो भी पुरानी बाइक खरीदना फायदे का सौदा माना जाता है। लेकिन पुरानी बाइक खरीदने से पहले सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि वे बाइक आखिरकार कहां से खरीदें? आज हम आपको बता रहे हैं कि कहां से आप आराम से पुरानी बाइक सस्ते में खरीद सकते हैं। 

आप कमर्शियल शॉपिंग साइट Droom के जरिए कम कीमत में पुरानी बाइक्स को खरीद सकते हैं। आप ऑनलाइन ही अपनी पसंद की बाइक सर्च कर सकते हैं और इसके साथ ही विक्रेता के से संपर्क कर सकते हैं। यहां आपको 5 से 10 हजार रुपये की रेंज में कई पुरानी बाइक मिल जाएंगी।

TVS Victor 110cc: वेबासाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक यह बाइक 5 हजार रुपये में खरीदी जा सकती है। 74 किलो मीटर प्रति लीटर की माइलेज देने वाली इस बाइक में 109.4 सीसी का इंजन लगा है। इस बाइक का 2004 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। इसका व्हील साइज 17 इंच है।

TVS Apache 150cc: वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस बाइक का 2009 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इस बाइक को 10,200 रुपये में बेचा जा रहा है। यह बाइक 71,474 किलोमीटर तक चलाई जा चुकी है। बाइक 45 kmpl का माइलेज देती है और इसका व्हील साइज 17 इंच है। इस बाइक में 147.5 सीसी का इंजन लगा है।

TVS Star City 110cc: इस बाइक का 2006 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इस बाइक को 9,000 रुपये में बेचा जा रहा है। यह बाइक 72,302 किलोमीटर तक चलाई जा चुकी है। बाइक 85 kmpl का माइलेज देती है और इसका व्हील साइज 17 इंच है। इस बाइक में 110 सीसी का इंजन लगा है।

Read Latest Hindi News Today
महंगाई के विरोध में दिया धरना, जताया रोष
Protests against inflation expressed anger


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37wTAlU

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends