बुधवार, 23 दिसंबर 2020

600 फीट गहरा होने के बाद भी बोर से नहीं निकला पानी, मशीन के जाते ही निकलने लगी आग की लपटें

600 फीट गहरा होने के बाद भी बोर से नहीं निकला पानी, मशीन के जाते ही निकलने लगी आग की लपटें

सागर के राहतगढ़ ब्लॉक में मंगलवार शाम सूखे बोर से आग की लपटें निकलने का मामला सामने आया है। बोर से आग की लपटें निकलने की बात गांव के लोगों के लिए कौतुहल का विषय बनी हुई है। हालांकि मामला प्राकृतिक गैस की मौजूदगी का है। इससे बोर से आग की लपटें निकल रही हैं।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) द्वारा जल जीवन मिशन के तहत राहतगढ़ ब्लॉक के चंद्रपुर गांव में बोर कराया गया। मंगलवार को दिनभर मशीन चलने के बाद बोर करीब 600 फीट गहरा हो गया, लेकिन इसके बाद भी बोर से पानी नहीं निकला।

थक हार के विभाग ने काम बंद करा दिया और शाम 6 बजे मशीन रवाना कर दी गई। मौके से अधिकारियों के जाते ही करीब एक घंटे बाद बोर से अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। गांव वालों ने इसकी सूचना राहतगढ़ नगर परिषद के अधिकारियों को दी और मौके पर फायर बिग्रेड भेजकर आग को बुझाया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि बोर से आग की लपटें करीब 5 फीट ऊपर तक निकल रही थी। फायर बिग्रेड के जाते ही बोर के आसपास दो से तीन फीट के दायरे में मचिस की तीली जलाने पर आग की लपटें फिर जल उठी।

राहतगढ़ ब्लॉक में इसके पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। इसके पहले भी वर्ष 2015 में इस तरह की घटना सामने आ चुकी है। वर्ष 2008 में भी नेशनल ज्योग्राफिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट हैदराबाद की चार सदस्यीय टीम ने राहतगढ़ का दौरा किया था। तब प्राकृतिक गैस के भंडार तलाशने के लिए डॉ. हरीसिंह गौर केन्द्रीय विवि के बुलावे पर यह टीम आई थी। विवि के भू-गर्भ शास्त्री प्रो. एके शांडिल्य भी यहां प्राकृतिक गैस का भंडार होने का दावा कई बार कर चुके हैं।


Read Latest Hindi News Today
600 फीट गहरा होने के बाद भी बोर से नहीं निकला पानी, मशीन के जाते ही निकलने लगी आग की लपटें
फोटो - राहतगढ़ के चंद्रपुुर में बोर से निकलती आग की लपटें।




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends