मंगलवार, 22 दिसंबर 2020

6 दिन बाद बढ़ा रात का तापमान, 8 डिग्री पर पहुंचा, दोपहर में तेज धूप ने दी राहत

6 दिन बाद बढ़ा रात का तापमान, 8 डिग्री पर पहुंचा, दोपहर में तेज धूप ने दी राहत

मौसम के लिहाज से राहतभरी खबर है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री बढ़ा है। अब तक लगातार कमी हो रही थी, जोकि तापमान 7.5 डिग्री तक आ गया था। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक तापमान में ज्यादा कमी होने के अब आसार नहीं है।
सोमवार शाम ठंडी हवा रही। हालांकि, दोपहर में तेज धूप से राहत मिली। अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़त तो न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़त हो गई। रविवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री रहा था। न्यूनतम तापमान 15 दिसंबर को 14.3 डिग्री रहा था, इसके बाद से कमी हो रही थी। इधर, सुबह आर्द्रता 71 व शाम को 62 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डीपी दुबे ने बताया हवा का रुख उत्तरी होने से तापमान कम हो रहा था। पैटर्न बदल रहा है, रुख पूर्वी होने से राहत मिलेगी। अभी तापमान में ज्यादा कमी होने के आसार नहीं है।

ऐसे कम हो रहा न्यूनतम तापमान
दिनांक तापमान

15 दिसंबर 14.3
16 दिसंबर 11.4
17 दिसंबर 9.6
18 दिसंबर 8.2
19 दिसंबर 8.0
20 दिसंबर 7.5
21 दिसंबर 8.0


Read Latest Hindi News Today
After 6 days, night temperatures rose to 8 degrees, strong sunshine gave relief in the afternoon




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends