>लहार कस्बे के पचपेड़ा तिराहा पर एक तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों में टक्कर मार दी, जिससे पांच लोग घायल हो गए। घटना मंगलवार की दोपहर करीब 1.30 बजे की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला संज्ञान में लिया है। बताया रहा है कि मंगलवार की दोपहर 1.30 बजे एक तेज रफ्तार कार के चालक लापरवाही से चलाते हुए पहले एक बाइक में टक्कर मारी, जिससे उस पर सवार धर्मेंद्र (12) पुत्र छुन्ना, छुन्ना (35) पुत्र अज्जुद्दीन निवासी नीचे का पुरा जालौन की घायल हो गए।
इसके बाद कार चालक ने दूसरी बाइक में टक्कर मारी, जिससे उस पर सवार रोशनी (22) पत्नी गोलू, गोलू (26) पुत्र राजवीर सिंह निवासी मधुपुरा इटावा घायल हो गए। इसके अलावा पैदल गुजर रहे पान सिंह (24)पुत्र सोदयाल सिंह को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया। पांचों लोगों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं कार चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
0 coment rios:
Hi friends