शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020

लोगों के गुम हुए 12 मोबाइल खोजकर एसपी ने किए वापस

लोगों के गुम हुए 12 मोबाइल खोजकर एसपी ने किए वापस

जिले में लोगों के गुम हुए मोबाइलों की खोजबीन के लिए पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। जिस पर साइबर सेल की मदद ने 12 मोबाइल बरामद करके संबंधित लोगों के वापस किए गए।

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक खरे ने बरामद किए गए 12 मोबाइल संबंधित लोगों को वापस किए है। उन्होंने कहा कि लोगों के मोबाइल चोरी या अधिकतर गुम हो जाते हैं। जिसकी खोजबीन के लिए साइबर सेल को आवश्यक निर्देश दिए गए। जो मोबाइल गुम होने संबंधी आवेदन प्राप्त होते हैं, उनको सर्विलांस में लगाकर ट्रेस किए जाए। जिस पर 12 लोगों की खोज की गई।

जिनमें आवेदक हरि सिंह यादव, अभय भदौरा, राजकुमार सोनी, रोहित सिंह, सुमित अहिरवार, राजेश अहिरवार, विकास जैन, परमानंद खत्री, राकेश राय, संतोष अहिरवार, आशीष जैन और हरिशंकर यादव को मोबाइल वापस किए गए। इन 12 मोबाइल की कीमत करीब एक लाख 20 हजार रुपए है। इस कार्रवाई में साइबर सेल से उपनिरीक्षक मयंक नगायच, आरक्षक रहमान खान और मुकेश राजगीर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


नदी मुहल्ला वार्ड में अज्ञात ने बाइक में लगाई आग, पुलिस ने मामल दर्ज किया

नदी मुहल्ला वार्ड आठ में अज्ञात व्यक्ति ने एक किशोर की बाइक जला दी। किशोर नदी मुहल्ला से तेज बाइक चलाते हुए निकला था इसी दाैरान दूसरे युवक द्वारा किशोर को चिल्लाने पर वह बाइक छोड़कर चला गया। लेकिन जब किशोर लौटा तो बाइक जल रही थी। इस संबंध में पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्ति पर आगजनी का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार प्रशांत पिता गनेश प्रजापति 17 वर्ष बुधवार रात करीब 8 बजे अपने दोस्तों के साथ सीटी 100 बाइक क्रमांक एमपी 15 एनसी 7657 से बाजार से घर जा रहा था कि नदी मुहल्ला में एक महिला खड़ी थी। बाइक तेज चलाने पर महिला के पुत्र राजुल प्रजापति ने चिल्ला दिया जिस कारण किशोर बाइक छोड़कर चला गया। जब वापस लौटा तो बाइक जल रही थी। घटना की सूचना रात में ही पुलिस थाने में दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर अज्ञात व्यक्ति पर आगजनी का मामला दर्ज किया है।


डेढ़ माह में बिना मास्क के सिर्फ 25 लोगों पर जुर्माना

नगर में जहां भी नजर दौड़ाओ वहीं बिना मास्क लोग आपको नजर आ जाएंगे, लेकिन नगर परिषद को यह नहीं दिख रहा। यह हम नहीं बल्कि नगर परिषद में हुई कार्रवाई का आंकड़ा भी यही बयान कर रहा है कि पिछले डेढ़ माह के दौरान इन्हें केवल 25 लोग ही मिले हैं जाे मास्क नहीं मास्क नहीं लगाए थे।

नगर परिषद केवल मास्क वितरण के आंकड़े बढ़ाने पर ही जोर दे रहे हैं। कार्रवाई में नरमी बरतने से लोग बिना मास्क घूमते नजर आ रहे हैं। राजस्व विभाग और पुलिस बल के सहयोग से नगर परिषद के अमलें ने चालानी कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

इस संबंध में जब सीएमओ ज्योति सुनेरे से बात की उन्होंन कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। बीते दिनों के दौरान बगैर मास्क के घूमते मिले करीब 25 लोगों के चालान काटे गए हैंं। मास्क बांटने का काम भी चल रहा है।


सहारा इंडिया के खिलाफ 400 से ज्यादा आवेदन

समय पूरा होने के बाद भी सहारा इंडिया से लोगों का भुगतान नही होने एवं भुगतान के लिए शाखा के चक्कर काटने से परेशान लोगों के लिए विधायक महेश राय के द्वारा गुरुवार को भाजपा कार्यालय में एक शिविर का आयोजन किया गया। जहां सहारा इंडिया से भुगतान दिलवाने एवं सहारा इंडिया पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर करीब 400 से अधिक आवेदन आए।

आवेदन आने के बाद विधायक राय पीड़ित लोगों के साथ थाने पहुंचे और सहारा इंडिया पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। जिसकी सूचना पाते ही एसडीएम प्रकाश नायक भी थाने पहुंचे और उन्होंने विधायक सहित लोगों की बातों को सुनकर कहा कि सभी लोगों की लिस्ट बनाकर उपलब्ध करा दें। जिसकी जांच कर संबंधियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

आवेदन लेकर पहुंची शिवाजी वार्ड निवासी पार्वती बाई ने बताया कि बेटी की शादी करने के इरादे से 6 लाख की एफडी की थी। लेकिन एफडी का समय पूरा हो जाने के बावजूद पैसा नहीं मिलने के कारण बेटी का विवाह नहीं हो पा रहा है।

एसडीएम को बताया कि सहारा इंडिया ने सभी तबके के लोगों को बेसहारा कर दिया है। जिसमें व्यापारी, हाथ ठेला मजदूर, बीड़ी मजदूर सहित कई लोगों का करोड़ों रुपए बैंक में फंसा है। जो एफडी पूरी होने के बाद भी लोगों का भुगतान नहीं हो रहा है। मेरी बेटी अश्विनी राय के नाम से 2 लाख की एफडी की गई थी। जिसका भी आज दिनांक तक भुगतान नहीं हुआ है।

कलेक्टर ने कहा कि लिस्ट बनाकर भेजें

विधायक राय ने बताया कि लोगों के आवेदन आने के बाद सागर कलेक्टर से इस संबंध में चर्चा हुई थी। जिसमें उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा है कि सभी की लिस्ट बनाकर एसडीएम के माध्यम से जिला कार्यालय भिजवा दंे। उन्होंने कहा कि बैंक एवं बैंक कर्मियों के ऊपर कार्रवाई होना चाहिए। इस मौके पर भाजपा नेता विजय हुरकट, बाटू टडैया, भूपेंद्र सिंह, मदन राजपूत, शिव कुमार ठाकुर, शैलेश शाह, शरद सिंघई सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

लोगों के गुम हुए 12 मोबाइल खोजकर एसपी ने किए वापस
SP returned by searching 12 lost mobiles of people




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends