शनिवार, 21 नवंबर 2020

साधु मंडल में पहली किन्नर महंत, दो की और महंताई

साधु मंडल में पहली किन्नर महंत, दो की और महंताई

जबलपुर साधु मंडल में तीन नए सदस्य शामिल हुए हैं। खास बात यह है कि इनमें एक किन्नर महंत भी है। धार्मिक वेत्ताओं का मानना है कि जबलपुर के साधु मंडल में वैष्णव सम्प्रदाय में कांचघर सिद्ध शक्ति पीठ की साध्वी स्वामी मनीषा दास को पहली किन्नर महंत का दर्जा मिला है।

साधु मंडल द्वारा आयोजित महंताई में तकरीबन आधा सैकड़ा से ज्यादा साधु-संत और महंत शामिल हुए। इस कार्यक्रम में महंतों को भी संत समाज में शामिल किया गया। आयोजकों कहना रहा कि संत समाज की भलाई के लिए काम करेंगे। संत समाज के कार्यक्रम में दूर-दराज से संतों का जमावड़ा लगा। कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान के साथ संतों को महन्ती देकर संत बनाया गया।

संतों का समागम | साधु मंडल के संरक्षक डॉ. स्वामी श्यामदेवाचार्य महाराज, महंत बृज किशोर दास महाराज के पावन आशीर्वाद से जबलपुर साधु मंडल के अधिकारी डॉक्टर स्वामी नरसिंह दास महाराज के मार्गदर्शन में स्वामी कालीनंद के व्यवस्थापन में, स्वामी प्रकाशानंद गिरि, स्वामी हरिदास महाराज, स्वामी मनीषा दास को विधिवत शॉल देकर व तिलक लगाकर महंत बनाया गया।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर अखिलेश्वरानंद, दंडी स्वामी कालिकानंद, महंत जनी बाबा, महंत प्रहलाद दास, महंत नंदकिशोर दास, महंत बालक दास, महंत मानसकेसरी, महंत रामजीशरण, महंत ओमकार दास, महंत उमाचरण दास, महंत जगदीश दास, महंत रामानंद पुरी, महंत रामानंद गिरि, महंत श्यामा दासी, महंत सुमन दास का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। मंच संचालन विहिप के धर्माचार्यक सम्पर्क प्रमुख मुन्ना पांडे ने किया। आभार प्रदर्शन स्वामी कालीनंद महाराज ने किया।



First Kinnar Mahant in Sadhu Mandal, two more




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends