डीआईजी विवेकराज सिंह रविवार को छतरपुर से साइकिल चलाकर टीकमगढ़ पहुंचे। पांच घंटे में उन्होंने 100 किलोमीटर का सफर तय किया। डीआईजी विवेक राज सिंह ने बताया कि थानों का निरीक्षण करने के लिए टीकमगढ़ आए हुए थे। सुबह 6 बजे छतरपुर से साइकिल से निकले थे।
सुबह 9:30 बजे बल्देवगढ़ पहुंचे। जहां थाने का निरीक्षण किया। प्रभारियों से कार्रवाई संबंधित जानकारी ली। इसके बाद वे टीकमगढ़ से वाया कार छतरपुर पहुंचे। साइकिल से टीकमगढ़ आने पर पुलिस विभाग में खलबली मच गई। यह पहली बार हुआ कि डीआईजी द्वारा लंबा सफर तय करके थानों का निरीक्षण किया।
0 coment rios:
Hi friends