शुक्रवार, 20 नवंबर 2020

आम नागरिकों को नहीं मिल रहा पेट्रोल; उपचुनावों में सरकारी वाहनों में भरा गया 40 लाख रुपए से अधिक का उधार पैट्रोल


सिटी कोतवाली के पास स्थित पुलिस वेलफेयर फीलिंग सेटर 7 से बंद है। यहां केवल सरकारी वाहनों को ही पैट्रोल, डीजल दिया जा रहा है। आम नागरिक को यहां पैट्रोल नहीं मिल रहा है। यहां बता दें कि शहर के अधिकांश वाहन चालक पुलिस पेट्रोल पंप से ही डीजल-पैट्रोल लेना पसंद करते हैं, लेकिन वर्तमान में पैट्रोल पंप बंद रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

जानकारी लेने पर मालूम हुआ कि उपचुनाव के दौरान सरकारी वाहनों में 40 लाख रुपए से अधिक पैट्रोल-डीजल भरा गया। जिसका भुगतान नहीं होने से इंडियन ऑयल ने पैट्रोल-डीजल के टैंकर भेजना बंद कर दिए हैं। क्योंकि इंडियन ऑयल नगद राशि भुगतान करने पर ही पैट्रोल-डीजल देता है। उधारी पर दिए पैट्रोल-डीजल का भुगतान नहीं होने से इंडियन ऑयल द्वारा पुलिस पैट्रोल पंप के लिए डीजल-पैट्रोल नहीं भेजा जा रहा है। जिससे शहर के वाहन चालक परेशान हैं।

इस संबंध में पुलिस पेट्रोल पंप प्रभारी मलखान सिंह ने बताया कि उपचुनाव के दौरान सरकारी वाहनों में भरे गए पैट्रोल-डीजल की भुगतान प्रक्रिया में समय लग रहा है। उधारी पर गए डीजल-पैट्रोल का भुगतान होते ही पुलिस पैट्रोल पंप शुरू कर दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आम नागरिकों को नहीं मिल रहा पेट्रोल; उपचुनावों में सरकारी वाहनों में भरा गया 40 लाख रुपए से अधिक का उधार पैट्रोल
सात दिन से पुलिस पेट्राेल पंप पर केवल सरकारी वाहनाें काे ही डीजल-पैट्राेल दिया जा रहा है।




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends