शनिवार, 17 अक्टूबर 2020

पोषणयुक्त फसलों का चयन कर उत्पादन लेने की दी सलाह

पोषणयुक्त फसलों का चयन कर उत्पादन लेने की दी सलाह

विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र ने पिपरिया विकासखंड के ग्राम चाकर और टेकापार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला कृषकों को पोषणयुक्त फसलों का चयन करके उत्पादन लेने की सलाह दी। घरों के आसपास और छतों पर गृह वाटिका का निर्माण करके रासायनिक रहित एवं जैविक खाद्य से उत्पाद ताजी हरी सब्जी भाजी के सेवन के लाभ बताए।

गृह वाटिका के महत्व एवं आर्थिक बचत को समझाया गया। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में पोषणयुक्त फसलों का चयन करके बीज रोपे गए। ट्राईकोडर्मा से बीज एवं खेत उपचार के लिए चने की फसल में उखटा रोग के रोकथाम की विधि एवं प्रदर्शन करके बताया। इस दौरान वैज्ञानिक डॉ. बृजेश नामदेव, आकांक्षा पांडे, लावेश चौरसिया सहित अनेक उपस्थित रहे।



Advised to take production after selecting nutritious crops




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends