शनिवार, 17 अक्टूबर 2020

इंदौर में पकड़ाई 117 करोड़ की ड्रग के तार दुनिया के सबसे बड़े रैकेट सिनालोआ से जुड़े; फर्नांडीज की जमानत याचिका पर सुनवाई में हुआ खुलासा

इंदौर में पकड़ाई 117 करोड़ की ड्रग के तार दुनिया के सबसे बड़े रैकेट सिनालोआ से जुड़े; फर्नांडीज की जमानत याचिका पर सुनवाई में हुआ खुलासा

सितंबर 2018 में इंदौर में पोलोग्राउंड की एक फैक्टरी से मिली सबसे महंगी ड्रग्स फेंटानिल मामले के तार दुनिया में सबसे बड़े ड्रग्स रैकेट मैक्सिको के सिनालोआ कर्टेल से जुड़ गए हैं। इसका खुलासा हाईकोर्ट में इसी मामले में आरोपी और जिला जेल में बंद विदेशी नागरिक सालिस फर्नांडीज की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई में जांच एजेंसियों ने किया है।

जांच एजेंसी डायरेक्टोरेट आफ रिवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में अमेरिकी जांच एजेंसी भी सिनालोआ मैक्सिको बेस ड्रग ट्रैफकिंग आर्गेनाइजेशन की जांच कर रही है जो इस मामले में जुड़ा हुआ है। इस संबंध में अमेरिकी एजेंसियों ने देश के गृह मंत्रालय से भी चर्चा की है। जांच एजेंसियों ने जमानत पर आपत्ति ली है। सभी पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट जस्टिस विवेक रूसिया ने जमानत आवेदन खारिज कर दिया। फेंटानिल ड्रग इतनी घातक होती है कि दो मिलीग्राम लेने से भी जान जा सकती है।

यह है मामला

  • सितंबर 2018 में पोलोग्राउंड में छापे के दौरान 10 किलो से ज्यादा फेंटानिल ड्रग मिली थी जिसकी कीमत 117 करोड़ रुपए से ज्यादा है। इस मामले में मनु गुप्ता, मोहम्मद सादिक और फर्नांडीज को गिरफ्तार किया गया जो अभी भी जेल में बंद हैं। मुंबई में भी एक हजार करोड़ की फेंटानिल के तार मैक्सिको से ही जुड़े।
  • 2019 में मुंबई में भी चार आरोपियों से सौ किलो फेंटानिल मिली थी, जिसकी कीमत करीब एक हजार करोड़ बताई जाती है। जांच एजेंसियों ने बताया था कि यह ड्रग मुंबई से होते हुए मैक्सिको ड्रग्स रैकेट के माध्यम से अमेरिका जा रही थी।

सिनालोआ कर्टेल

इस कर्टेल का ड्रग्स कारोबार सालाना दो लाख करोड़ से ज्यादा का है। ये दुनिया के सबसे बड़े ड्रग्स तस्करी गिरोहों में से है। दुनिया का सबसे अमीर ड्रग्स तस्कर अल-चापो गुजमैन इसी कर्टेल का सरगना था, जिस पर वेब सीरीज भी बनी है।

जिसकी चार फर्म में सट्‌टे के करोड़ों रुपए ट्रांसफर हुए, उसे आरोपी नहीं बनाया
इंदौर |
जिसकी चार फर्म में विदेशी एप के जरिए ऑनलाइन सट्‌टा चलाने के मामले में करोड़ों रुपए ट्रांसफर किए गए, पुलिस ने उसे आरोपी ही नहीं बनाया। महू टीआई अभय नीमा को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। एसपी महेशचंद जैन ने बताया कि जिन-जिन फर्मों में करोड़ों रुपए के लेन-देन किए गए थे। उन फर्मों के संचालकों ने रुपयों को व्हाइट करने के लिए फर्जी बिल तैयार कर लगाए थे। इसलिए हमने सभी फर्मों के संचालकों को आरोपी बनाने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसमें पीयूष आहुजा और उसके पिता घनश्याम आहूजा के नाम पर आहुजा कम्युनिटी, आहुजा फ्रूट प्रोडक्ट और आहुजा ट्रेडिंग फर्म व एक अन्य फर्म मिलाकर कुल चार फर्म बनाकर उसमें सट्‌टे के करोड़ों रुपए ट्रांसफर कराए थे, लेकिन मामले में पीयूष को आरोपी नहीं बनाया गया।

इसी बात पर टीआई को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। मामले में पीयूष आहूजा को भी आरोपी बनाया है। पीयूष खुद को सीए बताकर पूरे मामले में सट्‌टे की राशि का हिसाब-किताब संभाल रहा था, जबकि वह सीए नहीं है। बुलढाणा क्रेडिट को-ऑपरेटिव संस्था में खुलवाए गए फर्जी खातों को लेकर संस्था के कर्ताधर्ताओं को नोटिस देकर स्तावेज मांगे हैं।



प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34530U4

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends