नवरात्रि में महिला मंत्री इमरती देवी पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की टिप्पणी का भाजपाइयों ने सोमवार को 2 घंटे मौन रहकर विरोध किया। उसके बाद वे भड़के। जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौर बोले- नवरात्रि पर्व चल रहा है।
कांग्रेसी महिलाओं के अपमान की शृंखला चल रही है। अब उनकी स्पर्धा रावण, दुर्योधन व दु:शासन से हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को मातृशक्ति से माफी मांगकर प्रायश्चित करना चाहिए। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक मौन व्रत रख जन जागरण किया।
इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूलाल महाजन, रणजीतसिंह डंडीर, परसराम चौहान, किसान मोर्चा सचिव जितेंद्र आर्य, लक्ष्मण इंगले, राकेश आलीवाल, मोहन जायसवाल, कन्हैया कोठाने, छाया जोशी आदि शामिल हुए।
0 coment rios:
Hi friends