उपनगरीय क्षेत्र मकरोनिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थित फोकल प्वाइंट के स्टोर में शुक्रवार को दोपहर में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही स्टाफ ने वरिष्ठ अधिकारियों और मकरोनिया नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को सूचना भेजी। लेकिन फायर लॉरी करीब 1 घंटे की देरी से आग बुझने के बाद मौके पर पहुंची। इस दौरान स्टाफ ने अस्पताल की पानी की टंकी से बाल्टियों में पानी भरकर करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना में वैक्सीन कैरियर, कंडम बॉक्स तथा कुछ रिकॉर्ड जल गया है। गनीमत यह रही कि घटना के वक्त अस्पताल में कोई मरीज नहीं था।
अस्पताल स्थित फोकल पाइंट के स्टोर में शुक्रवार की दोपहर करीब 3:30 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना की भनक लगते ही अस्पताल में मौजूद करीब 10 लोगों के स्टाफ ने तत्काल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और नगरपालिका दी।
फायर बिग्रेड को सूचना भेज दी। इसके बाद पूरा स्टाफ बाल्टीयों से पानी भर भरकर आग बुझाने में जुट गया। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद स्टाफ ने आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह है कि जिस वक्त अस्पताल में यह घटना घटी उस वक्त कोई मरीज न तो अस्पताल में भर्ती था और न ही इलाज कराने के लिए आया था। घटना में टीकाकरण के वैक्सीन ले जाने को उपयोग में आने वाले बॉक्स और कैरियर तथा अस्पताल का कुछ रिकॉर्ड जला है। सूत्रों के अनुसार कोरोना से संबंधित मेडिकल वेस्ट को स्टोर के पास में जलाया गया था। इसी के चलते आग की लपटें स्टोर रूम तक पंहुच गई। घटना में स्टोर में रखा कोल्ड बॉक्स, थर्मोकोल बॉक्स, आइस पैक में रखी वैक्सीन भी जलकर खाक हो गई।
आग बुझाने के बाद पहुंची मकरोनिया की दमकल
1 किलोमीटर की दूरी नापने में लगा 1 घंटा मकरोनिया नगर पालिका की फायर बिग्रेड को करीब 1 किलोमीटर दूर रजाखेड़ी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने में 1 घंटे का वक्त लग गया। फायर बिग्रेड कर्मचारी जब तक मौके पर पहुंचे आग शांत हो चुकी थी।
स्टोर रूम का दरवाजा तोड़ा
यह स्टोर रूम शाहपुर की वैक्सीन सेंटर का है। जिसमें कंडम सामान भी था। बायोमेडिकल वेस्ट खुले में नहीं जलाया जाता। इसे उठाने के लिए कचरा गाड़ी आती है। शाम 4 बजे धुआं उठता दिखा था। इसके बाद पीछे जाकर देखा तो आग लगी थी। स्टोर रूम का दरवाजा तोड़कर आग पर काबू पाया गया। इस बीच दमकल को भी बुला लिया गया था। आग कैसे लगी है। यह अभी स्पष्ट नहीं है।
-डॉ. श्वेता स्टीफन, प्रभारी
0 coment rios:
Hi friends