सोमवार, 19 अक्टूबर 2020

रामलीला के लिए हनुमान जी का किया आह्वान

रामलीला के लिए हनुमान जी का किया आह्वान

नगर के गांधी चौक में रामलीला के मंचन के लिए रविवार को हनुमान जी के झंडे का पूजन हुआ। दुर्गाष्टमी पर किरीट पूजन के साथ रामलीला का मंचन किया जाएगा। दोपहर में श्रद्धालुओं ने ताप्ती तट स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर से ध्वज गांधी चौक लाए। जहां विधि विधान से पं. गणेश त्रिवेदी के मार्गदर्शन में रामलीला के कलाकार अमृत शर्मा, आदिश्वर शर्मा, विशाल कडूकार, राजेश भद्रे, वरूण मिश्रा, चेतन मिश्रा, वरिष्ठ कलाकार बालकिशन चंदेल, रोहित मिश्रा, विभू अग्रवाल आदि ने पूजन किया। पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने राम लक्ष्मण जानकी, जय बोलो हनुमान की के जयकारों के साथ परिक्रमा लगाकर ध्वज फहराया।

पूजन के बाद रामलीला मंडल के सदस्यों ने आकर्षक झांकियों के साथ लीला का मंचन करने का निर्णय लिया। रामलीला मंडल के संजय अग्रवाल, निर्मल मिश्रा ने बताया नगर में वर्ष 1904 से निरंतर रामलीला का मंचन किया जा रहा है। स्थानीय कलाकारों द्वारा लीला का मंचन किया जाता है। संजय अग्रवाल ने बताया कोरोना के नियमों का पालन करते हुए रामलीला का मंचन किया जाएगा। कोरोना के चलते रामलीला के मंचन को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी। ध्वज पूजन होने के बाद अब रामलीला का मंचन को ले

Hanuman ji called for Ramleela




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends