भोपाल| शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन घरों, मंदिरों व झांकी पंडालों में मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की गई। सभी स्थानों पर श्रद्धालु शक्ति की भक्ति में लीन दिखाई दिए। बिट्टन मार्केट, जिंसी चौराहा और करुणाधाम आश्रम स्थित झांकी पंडालों में मां दुर्गा को कलात्मक स्वरूप में विराजमान किया गया है।
बिट्टन मार्केट- झांकी में प्रतिमा को वन दुर्गा के रूप में स्थापित किया गया है। इसमें मां शेर पर विराजमान है। प्रतिमा के पीछे पहाड़, पेड़-पौधे, झरने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। अध्यक्ष कमलेश चौहान ने बताया कि पंडाल को एलईडी से सजाया है।
अष्टभुजा मां दुर्गा की 11 फीट ऊंची प्रतिमा

जिंसी चौराहा-11 फीट ऊंची दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई है। अध्यक्ष राजेश साहू ने बताया कि शिव विवाह प्रसंग की प्रस्तुति दी जा रही है।
0 coment rios:
Hi friends