78 दिन बाद दिन का तापमान 35.1 डिग्री पर पहुंचा। यह सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं 16 दिन बाद रविवार रात शहर के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी भी हुई। रात का तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा रहा। माैसम वैज्ञानिक व ड्यूटी ऑफिसर एचएस पांडे ने बताया कि अक्टूबर दाे साल बाद ऐसा तपा। दाे साल पहले 10 अक्टूबर 2018 काे तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया था।
मौसम के दो रंग...रविवार को दिन में तपिश और उमस से लोग बेहाल रहे, लेकिन रात करीब 10:30 बजे हुई हल्की बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी।
0 coment rios:
Hi friends