मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020

टीएंडसी के 3 आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर निवेशक डीएसपी से मिले, शनिवार तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो गृहमंत्री विज से मिलेंगे निवेशक

टीएंडसी के 3 आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर निवेशक डीएसपी से मिले, शनिवार तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो गृहमंत्री विज से मिलेंगे निवेशक

टीएंडसी सोसाइटी के खिलाफ केस दर्ज हुए 8 महीने हो गए, लेकिन अभी तक 6 में से 3 आरोपी ही गिरफ्तार हो सके हैं। बाकियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोसाइटी के निवेशक एसआईटी के इंचार्ज डीएसपी अनिल कुमार से मिले। डीएसपी ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। निवेशकों का कहना है कि यदि शनिवार तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो वह गृहमंत्री से मिलेंगे। निवेशकों की बैठक अहमदपुर के गुरु लादयो भवन में हुई। निवेशकों का कहना है कि पुलिस अभी तक सुनील दीवान, रसाल चंद और सोसाइटी के कर्मचारी रणधीर को ही गिरफ्तार कर सकी है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस रसाल चंद और सुनील दीवान का चालान अदालत में पेश कर चुकी है।

ताकि उन्हें जमानत न मिल सके। पुलिस ने 7000 पेज के इस चालान मेंं 296 लोगों को गवाह बनाया है। आरोपियों की प्राॅपर्टी का ब्यौरा भी अदालत में पेश किया जा चुका है। डीएसपी ने कहा कि वह खुद कुलदीप और विनोद के ठिकानों पर रेड कर चुके हैं। पुलिस ने हाईकोर्ट में आरोपियों के खिलाफ ठोस तथ्य पेश किए हैं। जिसके चलते उन्हें अग्रिम जमानत नहीं मिल सकी है। निवेशकों ने डीएसपी से इस मामले को उलझाने वाले दलालों को गिरफ्तार करने की मांग भी की है।

आरटीआई में हुए हैं कई खुलासे: पीएनबी एम्प्लॉयर सोसाइटी के प्रधान हरीश कुमार ने एआर कार्यालय में आरटीआई से कुछ जानकारियां जुटाई हैं। इस आरटीआई के माध्यम से कई खुलासे हुए हैं, जिनका आज तक कहीं जिक्र नहीं आया था। आरटीआई में पता चला है कि 2018 के बाद सोसाइटी ने ऑडिट नहीं करवाया था। इस ऑडिट में सोसाइटी ने आठ करोड़ से अधिक के लोगों को लोन दिए दिखाए हैं। जबकि देनदारी सिर्फ दस करोड़ दिखाई गई है। जिन लोगों ने सोसाइटी में एक करोड़ से अधिक का निवेश किया हुआ है। उनकी देनदारी लाखों में बताई गई है। इसके अलावा उन लोगों के नाम भी सामने आए हैं जो इस सोसाइटी के सदस्य रह चुके हैं।



नारायणगढ़ के लघु सचिवालय में डीएसपी से बात करते निवेशक।




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends