गुमाश्ता नगर स्थित अरिहंत अस्पताल में एक महिला की बुधवार रात मौत हो जाने पर परिजन ने हंगामा किया। परिजन तरुणा ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि वेंटिलेटर में ऑक्सीजन की सप्लाई बंद होने की सूचना स्टाफ को दी, लेकिन ध्यान नहीं दिया। मरीज की कुछ समय में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतका का नाम संतोष पाटीदार है। कोरोना संक्रमित होने के बाद पिछले 10 दिन से वह भर्ती थी। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन से बात करने की कोशिश की पर बात नहीं हो सकी।
126 नए संक्रमित, पॉजिटिव रेट 2.59%, एक्टिव मरीज 3178
बुधवार को शहर में 126 नए मरीज मिले और लगातार तीसरा दिन ऐसा रहा, जब किसी मरीज की मृत्यु नहीं हुई। पॉजिटिव रेट भी 2.59 फीसदी रहा। एक्टिव मरीज 3178 ही हैं।
0 coment rios:
Hi friends