सेंट्रल जीएसटी की टीम ने बुधवार को गंगवाल फूड्स, गंगवाल फ्लोर फूड्स के इंदौर व देपालपुर सहित 11 स्थानों पर छापा मारकर रिकाॅर्ड जब्त किया। टैक्स चोरी की आशंका में यह कार्रवाई की गई। छापे के कुछ घंटे बाद ही फर्म ने एक करोड़ रुपए जमा करा दिए।
विभाग को आशंका है कि टैक्स चोरी का आंकड़ा दो करोड़ रुपए तक जा सकता है। गंगवाल समूह का संगम नगर में कार्यालय। इसके अलावा देपालपुर में प्लांट भी है। बुधवार को अलग-अलग टीम ने सभी स्थानों पर एक साथ सर्च की। पुराना रिकाॅर्ड भी जब्त किया गया।
0 coment rios:
Hi friends