गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020

120 की रफ्तार में एक्सयूवी ने कार को मारी टक्कर, दवा कारोबारी की मौत, पत्नी गंभीर

120 की रफ्तार में एक्सयूवी ने कार को मारी टक्कर, दवा कारोबारी की मौत, पत्नी गंभीर

किशनगंज थाने के सामने मंगलवार रात 11.30 बजे दो कार में भिड़ंत हो गई। एक में चार युवक और दूसरी में पति-पत्नी थे। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर है। वहीं दूसरी कार (एक्सयूवी 300) में पीछे बैठे दो युवक भाग गए, जबकि ड्राइवर और पास बैठा युवक घायल हैं। ड्राइवर नशे में था। एक्सयूवी की स्पीड 120 से ज्यादा बताई जा रही।

परस्पर नगर में रहने वाले दंपती नंदकिशोर पाटीदार और उनकी पत्नी रिश्तेदार के यहां धामनोद गए थे। लौटते समय उनके साथ कोदरिया में रहने वाले भाई भी आ गए। उन्हें छोड़कर जब ये इंदौर आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। एक्सयूवी का नंबर एमपी 09 डब्ल्यूबी 8984 है।

नंदकिशोर पाटीदार

बाइक सवार दो युवक भी आए चपेट में
राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार एक्स्यूवी की चपेट में बाइक सवार दो युवक भी आ गए थे। वे मेवाड़ा अस्पताल के कर्मचारी थे। दोनों को भी अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, टक्कर इतनी जोर की थी कि नंदकिशोर की कार का स्टीयरिंग उखड़कर ऊपर आ गया था। लोगों ने सभी घायलों को अलग-अलग अस्पताल पहुंचाया। चोइथराम अस्पताल में नंदकिशोर को मृत घोषित कर दिया गया। नंदकिशोर का भंवरकुआं में मेडिकल स्टोर है।

उनके परिवार में 15 साल का बेटा और 21 साल की बेटी है। बेटा 12वीं में पढ़ता है और बेटी बीएससी फाइनल इयर कर रही है। बड़े भाई सेना से रिटायर हैं। वे मेजर डॉक्टर थे। नंदकिशोर उन्हें ही कोदरिया में छोड़कर इंदौर लौट रहे थे। हादसा इतना जोरदार था कि एक्सयूवी की टक्कर से दंपती की कार उलटी दिशा में पलट गई।


पुलिस के अनुसार एसयूवी की चपेट में बाइक सवार दो युवक भी आ गए थे।




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends