मंगलवार, 8 सितंबर 2020

7 दिन में कोविड केयर सेंटरों में हो हर व्यवस्था; कलेक्टर ने किया निरीक्षण, सीसीटीवी कैमरा सहित बिजली, पानी की उपलब्धता के दिए निर्देश

7 दिन में कोविड केयर सेंटरों में हो हर व्यवस्था; कलेक्टर ने किया निरीक्षण, सीसीटीवी कैमरा सहित बिजली, पानी की उपलब्धता के दिए निर्देश
कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज जिस तेजी से बढ़ रहे हैं तो उनके रखने की व्यवस्था भी होनी चाहिए। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने सोमवार को टीम के साथ कोविड केयर सेंटरों सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने संक्रमितों के रहने, उपचार व उनके लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कई जगह देखीं और कहा कि 7 दिनों में व्यवस्थाएँ दुरुस्त की जाएँ।
कलेक्टर ने मंगेली, मानेगाँव स्थित श्रमोदय विद्यालय, एकलव्य आवासीय विद्यालय नरई नाला, बरबटी और नवोदय विद्यालय बरगी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पानी, बिजली, साफ-सफाई, बिस्तर व सुरक्षा आदि सभी आवश्यक सुविधाएँ एक सप्ताह के अंदर सुनिश्चित कर ली जाएँ।
संक्रमितों के मिलते ही एक्शन मोड में आएँ
कोरोना वायरस संक्रमितों की पहचान 10 से 15 घंटे के अंदर कर उन्हें जल्द से जल्द इलाज मिले यह हमारी प्राथमिकता में रहे। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम व बचाव के लिए नई रणनीति के तहत स्पेशल प्लान पर चर्चा की। कोरोना कंट्रोल रूम दमोहनाका में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि एक ऐसा सैटअप तैयार किया जाए जो तत्काल एक्शन मोड में आए। चंद घंटों के भीतर यह तय कर लिया जाए कि मरीज को होम आइसोलेशन में रखना है या हॉस्पिटल में..? ये तैयारियाँ मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए की जा रही हैं। कलेक्टर ने कहा कि होम आइसोलेशन को प्रमोट करना है किंतु हाई रिस्क व को-मोरबीडिटी को होम आइसोलेशन में न रखें।
15 दिन में दोगुने बढ़े आईसीयू बेड
कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुये जिला प्रशासन ने सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल सहित मेडिकल में कोरोना मरीजों के लिये ऑक्सीजनयुक्त बिस्तरों की संख्या 200 से बढ़ाकर 250 कर दी है वहीं आईसीयू बेड 124 हो गए है। मेडिकल में ऑक्सीजन सपोर्टेड और आईसीयू बेड की संख्या 374 हो गई है। स्कूल ऑफ पल्मोनरी मेडिसिन भवन में 60 ऑक्सीजन युक्त बेड भी लगाये गये हैं। कैंसर संस्थान के भवन में भी 100 ऑक्सीजन युक्त बिस्तर उपलब्ध कराये गये हैं। विक्टोरिया में भी ऑक्सीजनयुक्त बेड 62 हो गये हैं।
यहाँ बिना लक्षणों वाले कोरोना मरीजों के लिए 30 बिस्तरों का कोविड केयर सेंटर भी बनाया जा रहा है। रेलवे और मिलेट्री हॉस्पिटल में भी 200 के करीब ऑक्सीजन युक्त बिस्तर कोरोना मरीजों के उपचार के लिये उपलब्ध हैं।
सिटी सर्किल में कोरोना की दहशत
शक्ति भवन में रोजाना एक या दो कोरोना पॉजिटिव प्रकरण सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही अब सिटी सर्किल के मढ़ाताल कार्यालय में एक अधिकारी के पॉजिटिव आने पर हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। सोमवार को मिशन कम्पाउंड स्थित पश्चिम संभाग के कार्यालय में दहशत का माहौल रहा।
कोविड सेंटर में रखा, 2 दिन बाद निगेटिव आया मैसेज
जबलपुर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक महिला को कोरोना पॉजिटिव होने पर सुखसागर कोविड केयर सेंटर में एडमिट किया गया, लेकिन उसे भर्ती होने के बाद मोबाइल में निगेटिव होने की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मैसेज कमांड सेंटर से भेजे जाते हैं जिसे नगर निगम के कर्मी भेजते हैं। जो महिला निगेटिव की बात कमांड सेंटर के एसएमएस के आधार पर कर रही हैं उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव है। कमांड सेंटर कर्मी से यह गलती हुई। बताया गया कि बाद में उक्त महिला ने वीडियो के द्वारा सही स्थिति की जानकारी दी है।
7 दिन में कोविड केयर सेंटरों में हो हर व्यवस्था; कलेक्टर ने किया निरीक्षण, सीसीटीवी कैमरा सहित बिजली, पानी की उपलब्धता के दिए निर्देश
Every arrangement should be made in 7 days in Covid Care Centers; Collector did inspection, gave instructions for availability of electricity, water including CCTV camera




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends