शुक्रवार, 11 सितंबर 2020

एक करोड़ 24 लाख रु. से बनेंगे 3 विज्ञान प्रयोगशाला दो शिक्षण भवन

एक करोड़ 24 लाख रु. से बनेंगे 3 विज्ञान प्रयोगशाला दो शिक्षण भवन
गुरुवार को नरयावली विधायक प्रदीप लारिया के द्वारा स्थानीय हायर सेकंडरी स्कूल में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन के अंतर्गत एक करोड़ 2400000 रुपए की लागत से तीन विज्ञान प्रयोगशाला भवन एवं दो शिक्षण कक्ष सुसज्जित प्रयोगशाला का भूमि पूजन किया गया। लारिया ने कहा कि जरुआखेड़ा में शिक्षा एवं विकास के लिए मेरे द्वारा कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
लारिया के द्वारा स्कूल में कक्षा 12वीं में कला समूह से छात्रा संध्या ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया एवं छात्रा शिवानी सेंगर ने साला में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर दोनों छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। एवं दोनों ही छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपया देने की घोषणा की। ग्राम के नवयुवकों की शिकायत पर स्कूल के खेल मैदान में किए गए अतिक्रमण को शीघ्र ही हटावाने विधायक ने अधिकारियों से चर्चा की। स्कूल में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए विधायक निधि से ₹500000 देने की घोषणा की । सभा को भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम के लाल सिंह जी के द्वारा 3 एकड़ भूमि स्कूल के लिए दान में दी गई थी जिस पर वनी स्कूल से हजारों छात्र-छात्राएं अध्ययन करके निकल गए हैं । पहले यह संस्था प्राइवेट थी लेकिन उसके बाद इसे शासकीय किया गया । उन्होंने कहा कि जरुआखेड़ा हायर सेकंडरी स्कूल का नाम बदलकर लाल सिंह हायर सेकंडरी स्कूल रखा जाए। कार्यक्रम में नरयावली भाजपा मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, भाजपा के युवा नेता बृजेश यादव, किशनपुरा श्रेयांश सराफ, पंडित ओम हरि पांडे, संजय यादव, सत्यनारायण बरोलिया, घुम्मन दादा, आनंद चौबे, हाकम सिंह, कैलाश मिश्रा, आनंदी यादव, प्रेम नारायण यादव, हरेंद्र सिंह ठाकुर, रामप्रवेश सिंह लोधी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
राजस्व शिविर में कई प्रकरणों का मौके पर हुआ निराकरण
सीहोरा। समीपस्थ ग्राम पंचायत भापेल में गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक प्रदीप लारिया के मुख्य अतिथित्व में राजस्व विभाग द्वारा जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत परिसर में किया गया।
शिविर में आए ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि पहले लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए जनपद तहसील ब्लाक आदि कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे और काम नहीं हो पाते थे। अब मुख्यमंत्री शिवराजसिंह के नेतृत्व वाली सरकार में ग्राम पंचायतों तक जन समस्या निवारण शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में 58 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इस अवसर पर एसडीएम संतोष कुमार चंदेल, नायब तहसीलदार वैभव वैरागी, सचिव मेहरवानसिंह, सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।
एक करोड़ 24 लाख रु. से बनेंगे 3 विज्ञान प्रयोगशाला दो शिक्षण भवन
One crore 24 lakhs 3 science labs will become two teaching buildings




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends