शनिवार, 22 अगस्त 2020

मंत्री भार्गव पॉजिटिव, नराेत्तम भूले साेशल डिस्टेंसिंग

मंत्री भार्गव पॉजिटिव, नराेत्तम भूले साेशल डिस्टेंसिंग
पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव की काेराेना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी उन्हाेंने खुद ट्वीट करके और वीडियो जारी कर दी है। भार्गव शुक्रवार सायं सागर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए हैं। वीडियाे में भार्गव ने बताया कि गुरुवार रात 3 बजे ही वे भाेपाल से लाैटे। शुक्रवार सुबह उन्हें खराश और सर्दी के साथ स्वास्थ असहज लगा।
उन्हाेंने अपना रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से कराया। इसमें उनकी रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई है। हालांकि उनके पूरे परिवार और स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि वैसे तो वे पूरी तरह स्वस्थ हैं लेकिन डाक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि भोपाल में वे कई लोगों के संपर्क में रहे। हो सकता है इस दौरान कहीं संक्रमित हो गए हों। उन्होंने अपील की है कि सप्ताह भर में उनके संपर्क में आए लोग होम क्वारेंटाइन हो जाएं और अपनी जांच कराएं।
...और इधर, फिर भी लापरवाही, अब गृह मंत्री ने तोड़ी सोशल डिस्टेंसिंग
टीकमगढ़. शुक्रवार को प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा टीकमगढ़ के छिपरी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने न तो मास्क पहना और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। ऐसी ही हालत में कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की कर उनके साथ खूब सेल्फी भी ली।

Read Latest Hindi News Today
मंत्री भार्गव पॉजिटिव, नराेत्तम भूले साेशल डिस्टेंसिंग
Minister Bhargava Positive, Narratham Forgotten Social Distancing


Read more

Lyrics video 

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends