बुधवार, 19 अगस्त 2020

कैबिनेट मंत्री डॉ. मोहन यादव पॉजिटिव कार्यक्रमों में सिंधिया के साथ मौजूद थे

कैबिनेट मंत्री डॉ. मोहन यादव पॉजिटिव कार्यक्रमों में सिंधिया के साथ मौजूद थे
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मंगलवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें इंदौर के अरबिंदो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रैफर कर दिया गया। इसके पहले उनके भाई और भाभी भी पॉजिटिव आ चुके हैं। हालांकि वे स्वस्थ हो चुके हैं। मंत्री डॉ. यादव सोमवार को भगवान महाकाल की शाही सवारी में शामिल हुए थे। इस दौरान राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद अनिल फिरोजिया, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती और भाजपा के कई नेता तथा जिला प्रशासन के अधिकारी उनके साथ थे। वे सिंधिया के साथ में पूरे समय रहे थे। डॉ यादव पूर्व मंत्री और उज्जैन उत्तर के विधायक पारस जैन के घर पर आयोजित कार्यक्रम में भी गए थे। साथ ही उन्होंने दशहरा मैदान स्थित अपने निवास पर सिंधिया का स्वागत कार्यक्रम रखा था। जिसमें उन्होंने और अपने समर्थकों तथा कार्यकर्ताओं से सिंधिया का स्वागत करवाया था।


Read Latest Hindi News Today
कैबिनेट मंत्री डॉ. मोहन यादव पॉजिटिव कार्यक्रमों में सिंधिया के साथ मौजूद थे
Cabinet Minister Dr. Mohan Yadav was present with Scindia in positive programs


Read more 

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends