भारतीय स्टेट बैंक के उपभोक्ताओं को लेन-देन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। बैंक खुलने से बंद होने तक परिसर के बाहर उपभोक्ता खड़े दिखाई देते हैं।
कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षा के लिए बनाए गए नियम भारतीय स्टेट बैंक से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए परेशानी भरे साबित हो रहे हैं। इन नियमों के पालन को लेकर बैंक प्रबंधन सख्त रवैया अपना रहा है। प्रबंधन द्वारा उपभोक्ताओं को बारी-बारी से भीतर प्रवेश दिया जा रहा है। इनमें छोटे खातेदारों को बमुश्किल प्रवेश मिल पाता है। इस वजह से बैंक के बाहर इन दिनों दिनभर लोगों की भीड़ लगी दिखाई देती है। प्रबंधन द्वारा परिसर के भीतरी हिस्से में तो सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखा जाता है लेकिन बाहरी हिस्से में लोग इसका ध्यान नहीं रखते और एक-दूसरे से सट कर ही खड़े दिखाई देते है। बैंक उपभोक्ता महेश पंथी ने बताया कि बैंक की इस व्यवस्था की वजह से छोटे खातेदारों को खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है। वे यदि 1 हजार रुपए निकालने के लिए कियोस्क सेंटर पर जाते हैं तो वहां पर उनसे 10 से 50 रुपए तक कमीशन मांगा जाता हैै। न तो बैंक प्रबंधन इनकी मनमानी पर काबू कर रहा है और न ही छोटे खातेदारों की सुनवाई बैंक में कर रहा है।
Read Latest Hindi News Today
Read More
0 coment rios:
Hi friends