बैरी मैदान निवासी पावरलूम मजदूर ने गले में ठसका लगने पर मास्क हटाने के दौरान पुलिस आरक्षक द्वारा मारपीट कर अपशब्द कहने और सिर से टोपी फेंकने की शिकायत की है। एसपी से लिखित शिकायत करने स्थानीय रहवासी पहुंचे। सभी ने धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने की शिकायत की है। हालांकि पुलिस ने कहा शिकायतकर्ता बिना मास्क के घूम रहा था, इसलिए चालान बनाया था।
शिकायतकर्ता मोहम्मद राशिद ने बताया वह 11 अगस्त की रात 8 बजे पावरलूम कारखाने से काम कर घर लौट रहा था। बैरी मैदान के पास उसे गले में ठसका लगा। इस पर उसने चेहरे से मास्क हटाया। तभी गणपति नाका थाने में पदस्थ आरक्षक महेंद्र ने कॉलर पकड़कर उसे खींच लिया और दो-तीन थप्पड़ मारे। इस कारण टोपी सड़क पर गिर गई। टोपी उठाने का प्रयास किया तो आरक्षक महेंद्र ने टोपी उठाकर और आगे फेंक दी और अपशब्द कहने लगा। इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। इसकी शिकायत सभी ने बुधवार दोपहर को की। थाना प्रभारी विक्रमसिंह बामनिया ने बताया शिकायतकर्ता बिना मास्क के घूम रहा था। इसलिए चालानी कार्रवाई की थी।
शिकायत पूरी तरह झूठी है।
Read Latest Hindi News Today
0 coment rios:
Hi friends