पन्ना टाइगर रिजर्व में शुक्रवार दोपहर लगभग 1 बजे बाघिन की खोजबीन के दौरान गुस्साए हाथी रामबहादुर के हमले में हिनौता रेंज में पदस्थ रेंजर बीएल भगत की मौत हो गई है। पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक केएस भदौरिया के अनुसार भगत वन अमले के साथ हाथियों की मदद से बाघिन की ट्रैकिंग पार्क के गंगऊ क्षेत्र में कर रहे थे।
इसी दौरान हाथी रामबहादुर को अचानक गुस्सा आ गया और उसने भगत को धक्का मारते हुए जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद हाथी ने उनके सीने पर दांतों से हमला कर दिया। इसमें भगत की मौत हो गई। रेंजर भगत को हाथियों से बेहद लगाव था। वह अक्सर हाथियों को सजाते संवारते रहते थे। रामबहादुर को भी वे बहुत दुलार करते थे।
Read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/327CXJV
0 coment rios:
Hi friends