शनिवार, 15 अगस्त 2020

बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने से अब हाेगी अच्छी बारिश

बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने से अब हाेगी अच्छी बारिश
शहर में शुक्रवार को भले ही तेज बारिश नहीं हुई लेकिन फुहारों ने लोगों को भिगोये रखा। दिन में फुहारों का दौर चला, वहीं शाम को हल्की बारिश से पूरा शहर भीग गया। शुक्रवार शाम तक बीते 24 घंटों के भीतर शहर में 0.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं जिले में औसत 16.9 मिमी बारिश हुई। बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने से अब शनिवार से अगले तीन-चार दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। गुरुवार-शुक्रवार की रात शहर में हल्की बारिश हुई।
इसके बाद शुक्रवार को दिन में पांच से छह बार बूंदाबांदी और फुहारों का दौर चलता रहा। दिन में हवा की रफ्तार कुछ कमजोर हुई। दिनभर केवल 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ही हवा चलती रही। जिससे दिन में तापमान 1.8 डिग्री बढ़ गया। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री रहा। हालांकि सामान्य औसत तापमान से यह 1.5 डिग्री कम है। दिन में आर्द्रता 90 प्रतिशत होने से उमस बनी रही। शाम करीब 6 बजे फ्रीगंज, देवास रोड, इंदौर रोड सहित अधिकांश क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। देर रात तक फुहारों का दौर चलता रहा।
वहीं रात में भी तापमान 0.2 डिग्री बढ़ गया। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री रहा, जोकि सामान्य औसत तापमान से 0.9 डिग्री अधिक है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ सिस्टम अब धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। इसी के प्रभाव से नमी वाली हवा आने के कारण उज्जैन सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो रही है। यह सिस्टम शनिवार-रविवार तक पूर्वी एवं पश्चिमी मध्यप्रदेश तक पहुंच सकता है। जिससे 15 से 18 अगस्त तक जिले के अधिकांश भागों में तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने शनिवार को भी शहर सहित उज्जैन जिले के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।


Read Latest Hindi News Today
बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने से अब हाेगी अच्छी बारिश
फाइल फोटो



SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends