लाॅकडाउन के कारण बंद हुए रसूलिया रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य ने मजदूर आने के कारण अब गति पकड़ ली है। ब्रिज निर्माण कंपनी ने हाल ही में दाे स्लैब पूरे कर लिए हैं। कंपनी का दावा है कि सितंबर के अंत तक करीब छह स्लैब डालने का काम पूरा करा लिया जाएगा। लाॅकडाउन के कारण निर्माण कंपनी के मजदूर अपने घराें काे चले गए थे। 22 मार्च 2020 से रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण काफी मंद गति से चल रहा था। 15 दिन पहले ही निर्माण कंपनी के मजदूर लौटकर आए हैं। जिसके बाद से कार्य की गति बढ़ गई है। निर्माण कंपनी का कहना है कि ब्रिज में तीन सड़काें पर उतार हैं। जिसमें पहला इटारसी राेड, दूसरा हरदा बायपास राेड और तीसरा उतार हाेशंगाबाद शहर की ओर है। स्लैब डालने के दाैरान ही हरदा बायपास सड़क की ओर भी काम कराया जाएगा। निर्माण कार्य के लिए अब कंपनी के पास पर्याप्त मजदूर हैं और सामग्री भी एकत्र कर ली है।
सर्विस राेड के लिए खुदाई का काम बारिश के बाद
सेतु निर्माण विभाग के प्रभारी इंजीनियर नागेश दुबे ने बताया कि ब्रिज के निर्माण कार्य में अब गति पकड़ ली है। मजदूरों के घर चले जाने के बाद तीन माह कार्य की गति धीमी रही। लॉकडाउन के कारण निर्माण सामग्री की भी कमी थी। निर्माण में उपयाेग की जाने वाली बहुत सी जरूरतों की मशीनें और अन्य सामग्री प्रदेश की सीमा के बाहर अन्य राज्याें से भी बुलानी पड़ती है। लॉकडाउन के कारण इन सामग्री काे लाने में भी दिक्कतें रहीं। अब स्थिति सामान्य है। दुबे ने बताया कि सर्विस राेड के लिए खुदाई का काम बारिश के कारण बंद है। बारिश कम हाेते ही इसे भी शुरू कराया जाएगा।
Read Latest Hindi News Today
Read more
Lyrics video
0 coment rios:
Hi friends