शुक्रवार, 21 अगस्त 2020

ग्वालियर 46 पायदान की छलांग लगाकर देश में 13वें नंबर पर, इंदौर लगातार चौथी बार सबसे साफ शहर, भोपाल सातवें पर पहुंचा

ग्वालियर 46 पायदान की छलांग लगाकर देश में 13वें नंबर पर, इंदौर लगातार चौथी बार सबसे साफ शहर, भोपाल सातवें पर पहुंचा
स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में ग्वालियर ने 46 पायदान उछलकर देश में 13 वां स्थान प्राप्त किया है। पिछले साल शहर 59वें नंबर पर था। प्रदेश का इंदौर लगातार चाैथी बार देश का सबसे साफ शहर रहा है। दूसरे नंबर पर गुजरात का सूरत शहर और तीसरे पर महाराष्ट्र का नवी मुंबई है। भोपाल भी 19वें नंबर से सातवें पर पहुुंच गया है। सर्वे में पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणासी को गंगा नदी के किनारे बसा सबसे साफ शहर घोषित किया गया है।
गुरुवार को सर्वे की घोषणा करते हुए केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इंदौर के लोगों काे शुक्रिया कहा। दस लाख या उससे ज्यादा आबादी वाले 47 शहरों में हुए सर्वे में बिहार का पटना सबसे गंदा पाया गया। देश में सबसे साफ राजधानी के तौर पर नई दिल्ली पहले नंबर पर रही। वहीं, 100 से अधिक शहरों वाले राज्य में सबसे साफ राज्य का खिताब छत्तीसगढ़ को मिला है, जबकि 100 से कम शहरों वाले राज्य में सबसे साफ झारखंड रहा है।
दुनिया का सबसे बड़ा स्वच्छता सर्वेक्षण
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा यह सर्वे 2016 में शुरू किया गया था। तब इसमें महज 73 शहर शामिल किए गए थे। पिछले साल इस सर्वे के दायरे में 4237 शहर आए। इस साल इसमें पांच और शहर बढ़ गए। अब यह दुनिया का सबसे बड़ा स्वच्छता सर्वे है।
28 दिन चला सर्वे, जो पेपरलेस और डिजिटलाइज्ड रहा
  • 1.9 करोड़ लोगों से लिया गया फीडबैक
  • 01 लाख से ज्यादा जनसंख्या वाले शहरों में उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सबसे ज्यादा लोगों ने सर्वे में भाग लिया।
  • 01 लाख से कम जनसंख्या वाले शहरों में उत्तराखंड के नंद प्रयाग में सबसे ज्यादा लोग सर्वे में शामिल हुए।
  • 01 लाख से कम आबादी वाले शहरों में टॉप 3 में महाराष्ट्र के कराड़, सासवड़ और लोनावला रहे।
अभियान में 1.7 करोड़ लोगों ने स्वच्छता एप पर रजिस्ट्रेशन कराया
स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के लिए करीब 1.7 करोड़ लोगों ने स्वच्छता एप पर पंजीकरण किया था। इसके अलावा सोशल मीडिया पर 11 करोड़ से अधिक लोग इससे जुड़े थे। साढ़े पांच लाख से अधिक सफाई कर्मचारी सामाजिक कल्याण योजनाओं से जुड़े और ज्यादा कचरे वाले स्थानों की पहचान की गई।
इन नौ पैरामीटर पर सर्वे
1.अपशिष्ट का श्रेणीवार संग्रहण यानी घरों से कचरा उठाना।
2.प्रंस्करण और निष्पादन।
3.तीन सिद्धांत- गंदगी में कमी, दोबारा इस्तेमाल और पुनर्चक्रण पर जोर।
4.दूषित पानी शुद्ध करना और उसका इस्तेमाल।
5.पर्यावरण में ठोस प्रदूषकों में कमी लाना।
6. कचरा बीनने वालों की सामाजिक स्थिति सुधारना।
7.जेम के माध्यम से खरीदी।
8.गंगा नदी के पास बसे शहरों में स्वच्छता के लिए कदम उठाना।
9.सफाई की निगरानी टेक्नोलॉजी आधारित करने पर जोर।


Read Latest Hindi News Today
ग्वालियर 46 पायदान की छलांग लगाकर देश में 13वें नंबर पर, इंदौर लगातार चौथी बार सबसे साफ शहर, भोपाल सातवें पर पहुंचा
इंदौर में नगर निगम कर्मचारी और सफाई कर्मी जश्न में डूबे। ढोल की थाप पर खूब नाचे। एक-दूसरे को बधाई देते हुए।

Read more

Lyrics video

Download 

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends