बुधवार, 17 जून 2020

नेहरा घाट पर डूबे एक बच्चे का शव लोगों ने और तीन शव टीम ने निकाले


बंशिया थाना क्षेत्र के केन नदी के नेहरा घाट पर नहाते समय 4 बच्चों की गहरी खाई में डूब जाने से मौत हो गई थी। पुलिस प्रशासन द्वारा चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन रात 11 बजे थम गया, लेकिन नेहरा और पन्ना जिले के खरौनी के कुछ युवाओं ने रात भर 2 नावों से तलाशी अभियान चला कर सुबह करीब 3.42 बजे एक बच्चे का शव खोज निकाला। इसके बाद सुबह साढ़े 6 बजे से शुरू हुए रेस्क्यू ऑपरेशन में 3 अन्य बच्चों के शव भी करीब साढ़े 8 बजे तक निकाल लिए गए। शवों का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
सोमवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे जड़ी बूटी बेचने वाले परिवार के 5 बच्चे बुंदा पिता गिल्ली सिंह 15 वर्ष, दुर्जन पिता राजू सिंह 15, चिल्लू पिता राजू सिंह 12 वर्ष, वालू पिता करताल सिंह 15 और प्रेम सिंह पिता राजू सिंह 8 वर्ष केन नदी के नेहरा घाट पर नहाने गए थे। रेत माफिया ने नदी के बीचों बीच उत्खनन के चक्कर में एलएंडटी मशीनों से जगह-जगह भारी भरकम खाइयां खोद दी हैं। यह बच्चे नदी के बीचों बीच नहा रहे थे। इसी दौरान पास ही में स्थित एक करीब 30 फीट चौंड़ी और 30 फीट गहरी खाई में पहुंच गए। खाई गहरी होने के कारण 4 बच्चे एक-एक करके खाई में डूब गए। बाद में पांचवां बच्चा प्रेम सिंह पिता राजू सिंह 8 वर्ष बचा। उसने अपने परिजनों को जानकारी दी। ग्रामीणों व पुलिस ने पहुंच कर प्रेम सिंह की निशानदेही पर रेस्क्यू अभियान चलाया। भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र पटेल भी अपनी टीम लेकर नेहरा पहुंचे। छतरपुर से पहुंची रेस्क्यू टीम ने भी रात करीब 11 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो रेस्क्यू रोक दिया गया और पुलिस एवं रेस्क्यू टीम वहां से वापस लौट गई।
युवाओं ने रात भर की तलाश : रात करीब 11 बजे जब पुलिस और छतरपुर से आई रेस्क्यू टीम ने हिम्मत हार दी और सभी लौट गए। तब नेहरा गांव के सुरेंद्र अहिरवार, बाबू लाल अहिरवार, महेश्वरीदीन द्विवेदी, आनंदी केवट एक नाव पर और पन्ना जिले की अजयगढ़ तहसील के खरौनी के कुछ केवट रात भर 2 अलग-अलग नावों पर नदी में बच्चों की तलाश करते रहे। इन युवाओं को मंगलवार सुबह करीब 3 बजकर 42 मिनट पर चिल्लू पिता राजू आदिवासी का शव नदी के बीच टापू के पास मिला। उसे उन्होंने बाहर निकाला। इसके बाद सुबह साढ़े 6 बजे पुलिस रेस्क्यू टीम पहुंची और मशीनों से प्रेशर बनाया, जिससे पानी में डूबे बुंदा पिता गिल्ली, दुर्जन पिता राजू, वाले पिता करताल सिंह के शव बाहर निकाले जा सके।
रात भर नदी पर नहीं रहा कोई पुलिस कर्मी
रात करीब 11 बजे रेस्क्यू खत्म कर टीम और पुलिस नदी से करीब 12 बजे वापस लौट गई। इसके बाद रात भर मौके पर एक भी पुलिस कर्मी मौजूद नहीं रहा। हां सरवई नायब तहसीलदार नारायण अनुरागी, पंचायत सचिव धर्मेंद्र पांडेय, पटवारी मुखराम मिश्रा, आरआई सूर्यमणि मांझी एवं कुछ ग्रामीण रात भर नदी पर ही मौजूद रहे। सुबह करीब 6 बजे फिर पुलिस मौके पर पहुंची।
The bodies of one child drowned on the Nehra Ghat by the people and three bodies were removed by the team


सांझ सवेरे योग करो...जीवन स्वस्थ बनाना है...

शहर के शर्मा बंधुओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से योग के माध्यम से स्वस्थ रहने का संदेश देने के लिए योग गीत गाया। 21 जून को विश्वभर योग दिवस के रूप में मनाया जाएगा। विश्व कल्याण की कामना से तैयार गीत के बोल हैं- ‘सांझ सवेरे योग करो-जीवन स्वस्थ बनाना है, जीवन की सार्थकता को इस योग से सफल बनाना है।’ गीत को शर्मा बंधुओं पं. राजीव शर्मा, मुकेश शर्मा, शैलेष शर्मा एवं मिथिलेश शर्मा ने राग भैरव और पूरिया धनाश्री में निबद्ध किया है। आज देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। ऐसे में शर्मा बंधुओं ने स्वस्थ रहने के लिए योग अपनाने का संदेश दिया है।


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends