कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नगर निगम की सहयोगी संस्था ओम साईं विजन ने महापौर मीना जोनवाल के नेतृत्व में अशोक नगर, किशनपुरा, लक्ष्मी नगर, सेठी नगर चौराहा, देसाई नगर में जागरूकता रैली निकाली। इसके माध्यम से नागरिकों को कोरोना से बचाव व घर से बेवजह बाहर न निकलने के लिए जागरूक किया। वहीं टावर चौराहे पर संस्था के सदस्यों ने उज्जैन के कोरोना योद्धाओ के रूप में महामारी पर जीत हासिल करने के लिए नाटक के माध्यम से प्रस्तुति भी दी। इस मौके पर उपायुक्त योगेंद्र पटेल, प्रोजेक्ट मैनेजर गजेंद्र सौंधव मौजूद थे।
महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले भाजपा सांसद का फूंका पुतला
महिलाओं पर अमर्यादित बयान देने वाले रीवा के भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा का जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वाति सिंह के नेतृत्व में कोविड-19 के नियमों के पालन के साथ पुतला फूंका।
सांसद मिश्रा ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि जब महिलाएं, युवतियां शराब पी सकती हैं, नशा कर सकती हैं तो शराब की दुकान पर क्यों नहीं बैठ सकती। उनका यह बयान घोर निंदनीय है और महिलाओं को अपमनानित करने
वाला है। सिंह ने कहा कोरोना महामारी के कारण यह प्रदर्शन सांकेतिक रूप से किया गया। सांसद अविलंब माफी मांगे वरना प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिला महिला कांग्रेस महामंत्री मधु सिंह सोलंकी, कमला, पूजा सिंह, रागनी कुशवाह, सविता सोलंकी मौजूद थीं।
0 coment rios:
Hi friends