रविवार, 14 जून 2020

इंडेक्स कॉलेज के गर्ल्स होस्टल में प्रेमिका से मिलने पाइप से चढ़ रहा डॉक्टर चौथी मंजिल से गिरा, मौत


इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स होस्टल में प्रेमिका से मिलने के लिए पाइप के सहारे चढ़ रहे डॉक्टर की चौथी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। खुड़ैल टीआई रूपेश दुबे के अनुसार मृतक बैतूल निवासी डॉ. आयुष (24) पिता राजीव शर्मा है। आयुष ने यहीं से एमबीबीएस किया है और अब इंटर्नशिप कर रहा था। उसकी प्रेमिका भी उसके साथ ही इंटर्नशिप कर रही थी। प्रेमिका एक दिन पहले ही अपने गांव से होस्टल आई थी।
आयुष उसे हर 15 मिनट में कॉल कर मिलने की जिद कर रहा था। प्रेमिका ने सुबह 8 बजे मिलने का कहा पर वह नहीं माना। शुक्रवार रात 2.30 बजे वह अपने होस्टल से लोहे के पाइप के सहारे गर्ल्स होस्टल की छत पर पहुंच गया।वहां से नीचे जाने का दरवाजा बंद था। इस पर वह दो इंच मोटे प्लास्टिक के पाइप के सहारे प्रेमिका के कमरे के पास जाने लगा। उसी समय पाइप टूट गया और वह सिर के बल नीचे आ गिरा। फर्श पर गिरने के बावजूद किसी को उसकी आवाज नहीं आई। कुछ देर बाद जब पाइप टूटने से पानी जमा होने लगा तो महिला गार्ड वहां देखने गई। उन्होंने आयुष को देख सभी को ‌सूचना दी। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
प्रेमिका को सुबह पता चला, हुई बदहवास
इधर, उसकी प्रेमिका हादसे से अनजान थी। सुबह जब सोकर उठी तो उसे पता चला। वह बदहवास हो गई। प्रबंधन ने उसे संभालने के लिए उसकी सहेलियों को रूम में रोका है। परिजन को भी जानकारी दे दी है। आयुष के दोस्त उसका शव लेकर बैतूल रवाना हो गए।
मृतक आयुष शर्मा




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends