सोमवार, 15 जून 2020

अब शहर से गांवों में फैला संक्रमण, जावरा में भी 5 पॉजिटिव निकले


रविवार देर रात आई रिपोर्ट ने शहर में कोरोना विस्फोट के हालात पैदा कर दिए हैं। जिले में 20 नए संक्रमित मिलने के साथ ही अब कुल पॉजिटिव 107 हो गए हैं। वहीं अब संक्रमण शहर से गांवों में फैल रहा है।
रात 12.30 बजे मेडिकल कॉलेज से 300 सैंपलों की रिपोर्ट मिली। इस बार रतलाम, जावरा के साथ ही बिलपांक में भी संक्रमण पहुंच गया है। जावरा के पांच रोगी सामने आए हैं, वहीं हाॅटस्पॉट नयापुरा के 6 रोगी मिले हैं। इस तरह यहां 29 पॉजिटिव हो गए हैं जो जिले के कुल संक्रमितों का 27फीसदी है। जून के महीने में यह तीसरा मौका है जब एक साथ कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं, इससे पहले 7 जून को
8 पॉजिटिव तो वहीं 9 जून को 24 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। पॉजिटिव में 11 पुरुष व 9 महिला हैं।
यहां मिले संक्रमित
क्षेत्रसंक्रमित
जावरा5
नाहरपुरा5
अरिहंत परिसर1
लक्ष्मणपुरा1
मोमिनपुरा1
नयापुरा हाट रोड6
बिलपांक1
जावरा : 2 मरीज मृत दरोगा दंपती के रिश्तेदार, अबुसईद दरगाह रोड नया कंटेनमेंट बनेगा
जावरा | संक्रमित दंपती के आधार कार्ड में एड्रेस अस्तबल का होने से पहले टीम वहां पहुंची, बाद में ये अबू सईद दरगाह रोड के रहने वाले निकले तो रात 2 बजे वहां जाकर कंटेनमेंट बनाने की तैयारी की।
बाबा से फैल रहा संक्रमण
नयापुरा में 29 पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। 3 जून को पहली पॉजिटिव एक गर्भवती महिला मिली थी। अगले ही दिन बाबा पॉजिटिव मिले थे। उनकी मौत हो गई थी। कांटेक्ट ट्रेसिंग में अन्य लोग सामने आए।
11 डिस्चार्ज, रात को फिर बढ़े
रतलाम मेडिकल कॉलेज से रविवार दोपहर 11 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। ऐसे में 28 एक्टिव केस ही रह गए थे। लेकिन, रात 12.30 बजे 20 केस मिलने से जिले में अब 48 एक्टिव केस हो गए हैं।
फीवर क्लिनिक से भी मिले
ज्यादातर पॉजिटिव कांटेक्ट ट्रेसिंग व फीवर क्लिनिक से सामने आए हैं। जावरा, नाहरपुरा, नयापुरा में पहले भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। उनके संपर्क के सैंपल लेने के बाद नए पॉजिटिव सामने आए हैं।
57 दिन में थे 53 मरीज, एक सप्ताह में मिले 54 मरीज
शहर में पॉजिटिव की रफ्तार भी बढ़ी है। एक सप्ताह में 54 मरीज सामने आए हैं। 7 जून तक शहर में 53 मरीज थे यानी 57 दिन में इतने मरीज निकले थे।
जावरा | जावरा में रविवार को पांच नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से 3 तो पुराने गाड़ीखाना कंटेनमेंट एरिया के हैं, जबकि दो अबु सईद दरगाह रोड क्षेत्र के हैं। ये अस्तबल क्षेत्र में मृत नगर पालिका के रिटायर्ड दरोगा दंपती के ही रिश्तेदार हैं।
बीएमओ डॉ दीपक पालड़िया ने बताया मृत दरोगा दंपती के जनाजे में दोनों बार इंदौर से इनकी बेटी और दरोगा की साली आई थी। यहीं से इनकी एक पठानटोली निवासी रिश्तेदार (बहन) भी संक्रमित हुई थी और उसकी 5 जून को रतलाम में मौत हो चुकी है। इसके बाद अस्तबल व अबु सईद दरगाह रोड से कुल 25 लोगों को क्वारेंटाइन करके कुछ की सैंपलिंग की थी। इनमें से दरगाह रोड निवासी दंपती पॉजिटिव आए हैं। यह भी मृत दरोगा के साढू (मृत दरोगा की पत्नी की बहन व उसका पति) है। एसडीएम राहुल धोटे ने बताया अब नगर में अबु सईद दरगाह रोड क्षेत्र नया कंटेनमेंट बनेगा। इसके साथ ही यहां 16 पॉजिटिव हो गए हैं व एक्टिव केस 13 हैं। एक की मौत हो चुकी है। वहीं कंटेनमेंट जोन 4 हो चुके हैं।
20 new infected, now spread from city to villages, 5 positive in javra


ग्वालियर में 69वां, भिंड में 21वां, हमारे यहां हर 19वां सैंपल पॉजिटिव... क्योंकि सैंपल कम ले रहे

कोरोना के खिलाफ जंग में स्वास्थ्य विभाग की धीमी रफ्तार बाधक बन रही है। हालात यह हैं कि अभी तक हमारे जिले में 2 हजार 815 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, इनमे से 148 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं यानि हर 19वें सैंपल के बाद एक संक्रमित। यह हालात तब हैं जब स्वास्थ्य विभाग ने 1 महीने में सैंपल की रफ्तार बढ़ाकर दोगुनी कर दी। यानि एक अप्रैल से 18 मई तक हमारे यहां रोज औसतन 30 से 35 सैंपल लिए गए। इसके बाद सैंपल लेने की रफ्तार 70 से 80 कर दी गई तो हमारे पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढ़ गई। 18 मई से 14 जून तक हमारे यहां 90 से अधिक पॉजीटिव मिल चुके हैं। 10 दिन से सैंपल लेने की रफ्तार दोबारा कम कर दी गई।
इधर रविवार को जीआरमसी से 55 सैंपल की रिपोर्ट आई। इनमें से 2 लोग पॉजीटिव मिले। पॉजीटिव लोगों में 2 दिन पहले मिले माहौर कॉलोनी के युवक सोनू गुप्ता का चाचा अशोक गुप्ता व एक दूसरा युवक दीपक भारती निवासी दत्तपुरा शामिल है। दीपक कैसे संक्रमित हुआ, स्वास्थ्य विभाग इसका पता लगा रहा है।
यहां बता दें कि मुरैना में अभी तक 2 हजार 815 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 2 हजार 870 सैपल की रिपोर्ट आ चुकी है और इनमें से 148 पॉजीटिव मरीज मिले हैं। सैपल के मुकाबले पॉजीटिव मरीजों की संख्या देखें तो हर 19वें सैंपल के बाद एक पॉजीटिव मरीज मिला है।
शहर में 2 मरीज पॉजिटिव, एक साड़ी विक्रेता
रविवार को जीआरएमसी से 55 सैंपल रिपोर्ट आई। इनमें 2 पॉजीटिव मरीज मिले। एक संक्रमित अशोक गुप्ता माहौर कॉलोनी में रहता है, जिसके परिवार की साड़ी की दुकान है। अशोक गुप्ता का भतीजा सोनू की सैंपल रिपोर्ट 2 दिन पहले ही पॉजीटिव आई थी। दोनों परिवार एक ही घर में रहते हैं। इस तरह जिले में कुल पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 148 हो गई है। वहीं रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती 4 व अंबाह क्वारेंटाइन सेंटर में भर्ती 8 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
ग्वालियर में 18 हजार सैंपल, हमारे यहां 2900, फिर भी संकमित मरीजों का प्रतिशत अधिक
पड़ौसी जिले ग्वालियर में हमारे यहां से 6 गुना अधिक यानि 18 हजार 116 सैंपल लिए जा चुके हैं। जबकि यहां मरीजों की संख्या 261 है। जबकि हमारे यहां 2 हजार 870 सैंपल में से 148 मरीज मिल चुके हैं। जाहिर है कि हमारे यहां संक्रमण की रफ्तार तेज है। अगर ग्रामीण क्षेत्रों में सैेपल लेने की रफ्तार बढ़ाई जाए तो मरीज अधिक मिलेंगे।
26 दिन में 114 संक्रमित, बुजुर्ग मरीजों की संख्या 2 से बढ़कर 10 हुई
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो हमारे यहां 18 मई से 14 जून तक कुल 1237 सैंपल लिए गए। इनमें से 114 लोग संक्रमित मिले। जबकि एक अप्रैल से 17 मई तक संक्रमितों का आंकड़ा सिर्फ 34 था। 1 मई तक स्वास्थ्य विभाग औसतन 35 से 40 सैंपल ले रहा था। लेकिन इसके बाद सैंपल की संख्या बढ़ाकर दोगुनी यानि 70 से 80 कर दी गई तो संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से निकलकर सामने आई। लेकिन 25 जून के बाद सैंपल लेने की रफ्तार फिर आधी रह गई। चौकाने वाली बात यह है कि 31 मई तक जिले में बुजुर्ग मरीजों की संख्या 3 थी, जिसमें सिकरवारी बाजार की महिला भी शामिल थी, जिसकी मौत हो गई। एक जून से अब तक 60 साल से अधिक उम्र के 8 और मरीज मिल चुके हैं।



SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends