शनिवार, 13 जून 2020

ट्रक और ट्रेवलर बस की भिड़ंत, खजुराहो की युवती सहित 2 की मौके पर मौत, दो लाेग गंभीर


जिले के देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत नेशनल हाईवे 39 में पन्ना मार्ग में कस्बे के शरीफ ढाबे के पास आज सुबह 8 बजे बड़ा हादसा हो गया। हादसे में ट्रक और ट्रेवलर बस आमने सामने से जा टकराई। हादसे में ट्रेवलर बस में सवार 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई। साथ ही 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बारे में बताया गया है कि ट्रेवलर बस खजुराहो से सतना की ओर जा रही थी। ट्रक देवेन्द्रनगर की ओर से जा रहा था। तभी बस का अगला टायर फटने के कारण बस चालक अपने आप को नियंत्रित न कर सका और बस ट्रॅक से टकरा गई जिससे बस के परखच्चे उड़ गए। जिन दो लोगों की मृत्यु हुई है उनमें एक महिला व एक पुरुष है। मरने वालों में लल्लू लाल पटेल पिता कनछेदी लाल पटेल उम्र 54 वर्ष जाग्रति कॉलोनी मुड़वारा कटनी और साक्षी सिंह पुत्री धर्मेन्द्र सिंह उम्र 17 वर्ष खजुराहो शामिल हैं। घायल ज्योति पुत्री धर्मेन्द्र सिंह 35 वर्ष खजुराहो और अजय सिंह पिता गंगा सिंह 30 वर्ष निवासी बेनीपुरा गंभीर रूप से घायल है। इन घायलों को सतना रेफर कर दिया गया है। अन्य सभी घायलों का इलाज देवेन्द्रनगर अस्पताल में जारी है। मौके पर देवेन्द्रनगर थाना प्रभारी डीके सिंह मय स्टाफ के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और जांच में लिया।
Truck and passenger bus collided, Khajuraho's young woman died on the spot along with 2, two people serious


निर्भिक होकर परीक्षा दे विद्यार्थी

छात्र हमेशा निर्भय होकर परीक्षा हॉल में प्रवेश करें और यह समझे कि जो प्रश्न हल करने हैं उनके जवाब वह भली भांति जानता है। परीक्षार्थी की हिम्मत ही उसे कठिन प्रश्नों को हल करने में मदद करती है। अतः निर्भय होकर परीक्षा दे। यह बातें जिला शिक्षा अधिकारी उदय उपेंद्र भिड़े ने पनवाड़ी के हायर सेकंडरी स्कूल में आयोजित कक्षा 12वीं के छात्रों को पेपर हल करने के पूर्व कही। इस अवसर पर परीक्षा प्रभारी पदम सिंह देथलिया, सहायक प्रकाश गोस्वामी व प्रवीण मंडलोई उपस्थित थे।



SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends