प्री-मानसून-2.0 में बारिश का आंकड़ा 3.4 इंच पहुंच गया है। शनिवार रात को 14.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। मौसम विभाग ने आगे भी इंदौर में गरज-चमक के साथ प्री-मानसून बरसने की बात कही है। आंकड़ा 5 इंच तक पहुंचते ही मानसून घोषित हो जाएगा। हालांकि रविवार को मप्र में मानसून प्रवेश कर गया।
शहर में दोपहर 11 बजे तक धूप बमुश्किल निकल रही थी, लेकिन फिर कहीं-कहीं आसमान साफ दिखने लगा। शाम तक बादलों की लुकाछिपी जारी रही। हवा की रफ्तार 4 से 5 किमी प्रति घंटा रही और उमस का अहसास रहा। रविवार को पारा 32.9 डिग्री रहा। रात का पारा 22.3 डिग्री रहा।
अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार
देहात पुलिस ने कार्रवाई कर रविवार को नोन की दफाई से एक युवक को देशी शराब के साथ पकड़ा है। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 4200 रुपये बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि नोन की दफाई के पास एक युवक अवैध रूप से देशी शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम धनपाल निवासी ग्राम नुनहारी बताया। तलाशी में युवक के पास शराब के 44 क्वार्टर मिले जिनकी कीमत करीब 4200 है। आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
0 coment rios:
Hi friends