शुक्रवार, 8 मई 2020

बैंक स्कवेयर की जमीन में बैठे लाेग बाेले-मंत्री से मिलेंगे, सचिव बाेले-अाज मैंने समय दिया है, कल एक मिनट का भी नहीं दूंगा

बैंक स्कवेयर की जमीन में बैठे लाेग बाेले-मंत्री से मिलेंगे, सचिव बाेले-अाज मैंने समय दिया है, कल एक मिनट का भी नहीं दूंगा
गांधी मैदान के साथ जमीन पर बहुमंजिला बैंक स्केवयर बनेगा और टेंडर फाइनल स्टेज पर है। टेंडर फाइनल होते ही यहां पर बिल्डिंग का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसलिए वीरवार को नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची। यहां काफी झुग्गियां बस चुकी है। पुलिस के साथ कार्रवाई करने पहुंची टीम को झुग्गी के लोगों ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मिलेंगे, क्योंकि उनका कोई ठिकाना नहीं है। कहां पर रहेंगे और अब तो खाने की भी मुसीबत बनी हुई है।
सचिव राजेश कुमार ने लोगों से कहा कि आज मैंने इतना समय भी दे दिया है और कल एक मिनट भी नहीं सुनी जाएगी। इसलिए दोपहर तक जमीन को खाली कर दें। सचिव ने लोगों को कहा है कि यहां पर बिल्डिंग का निर्माण कार्य शुरू होना है। इसलिए झुग्गियां काम में बाधा बनेगी। इसलिए इन्हें हटवाया जा रहा है। लोगों ने सचिव से कहा है कि जब काम शुरू होगा तो हम लोग खुद ही यहां से चले जाएंगे। इसी बीच पुलिस ने मौजूद महिलाओं से कहा कि जैसा आपका दिल है वैसे ही हमारा दिल है। अब हमारी मजबूरी की है कि आपको यहां से हटाना है। महिलाओं ने पुलिस कर्मी से कहा कि बाबूजी, आपकी बात ठीक है, लेकिन हमारा आगे रहना और खाने का प्रबंध कहीं पर करा दो। जहां पर हम जाकर रह सके। नगर परिषद की टीम ने शुक्रवार तक समय लोगों को दिया है जिसके बाद कार्रवाई होगी।
हिल रोड और सदर बाजार से हटवाई रेहड़ियां
नगर परिषद की टीम ने कैंट के हिल रोड और सदर बाजार में रेहड़ियों को हटवाया। सचिव ने काली बाड़ी मंदिर से सदर बाजार चौक तक की कार्रवाई को अंजाम दिया। नप की कार्रवाई को देखकर रेहड़ी वाले मौके से रेहड़ी लेकर निकल गए। कुछ को नगर परिषद ने चेतावनी दी। सचिव ने कहा कि जिन रेहड़ी वालों को मार्केट कमेटी से अनुमति मिल चुकी है वो गली-मुहल्लों में जाकर अपनी रेहड़ी को लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी रेहड़ी वाले को एक निश्चित जगह पर रेहड़ी लेकर खड़े होने की अनुमति नहीं है।
बैंक स्कवेयर की जमीन में बैठे लाेग बाेले-मंत्री से मिलेंगे, सचिव बाेले-अाज मैंने समय दिया है, कल एक मिनट का भी नहीं दूंगा
अम्बाला | मौके पर कार्रवाई करने पहुंची टीम।




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends