शुक्रवार, 8 मई 2020

लॉकडाउन के दौरान वीरवार को पहली बार बंद रही करियाना की दुकानें


कोरोना वायरस को लेकर चल रहे लॉकडाउन के 45 दिन बीत चुके हैं, लेकिन इन 45 दिनों में वीरवार को पहली बार बराड़ा उपमंडल के अधीन आने वाली करियाना की दुकानों को भी बंद रखा गया है। यह एडवाइजरी बराड़ा उपमंडल की तरफ से जारी की गई थी। एडवाइजरी के हिसाब से बराड़ा उपमंडल के अधीन आने वाली करियाना की दुकानें अब केवल हफ्ते में 4 दिन, यानि सोमवार, बुधवार, शुक्रवार व रविवार को ही खुल पाएंगी।
बराड़ा के एसडीएम गिरीश कुमार द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के हिसाब से अब बाजार की दुकानों को जरूरी व गैर जरूरी वस्तुओं की दुकानों को, दो श्रेणियों में विभाजित कर दुकानों को खोलने का प्रावधान किया गया है। ग्रामीण एरिया में नहीं हो रहा एडवाइजरी का पालन मुलाना, दोसड़का, बराड़ा व उगाला जैसे कस्बों में तो दुकानदार प्रशासन की एडवाइजरी का पालन कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीण एरिया के दुकानदार अभी भी अपने हिसाब से दुकानें खोल रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ दुकानदार तो पूरा पूरा दिन दुकानें खोल कर रखते हैं, जिससे उन दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है।

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends